शहनाज़ हुसैन

भारतीय व्यापारी

शहनाज हुसैन शहनाज हर्बल्स इकाई की सीईओ हैं। वह एक प्रमुख भारतीय महिला उद्यमी है जिन्हें अपने हर्बल सौंदर्य प्रसाधनों के लिए जाना जाता है जिनमें त्वचा की देखभाल के उत्पाद सबसे प्रमुख हैं। २००६ में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था जोकि भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला एक नागरिक पुरस्कार है।[1] वर्ष १९९६ में उन्हें सफलता पत्रिका "विश्व की सबसे महान महिला उद्यमी" का पुरस्कार मिला था।[2]

शहनाज़ हुसैन

शहनाज हुसैन स्वर्गीय न्यायमूर्ति नसीरुल्लाह बेग की बेटी हैं जोकि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के भूतपूर्व मुख्य न्यायधीश थे। उनके दादा, न्यायधीश समीउल्लाह बेग, संयुक्त प्रांत के एक प्रमुख मुस्लिम राजनीतिज्ञ थे, जिन्होंने बाद में हैदराबाद उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायाधीश के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान की। उनके चाचा, मिर्जा हमीदुल्लाह बेग, भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश थे, जिन्होंने न्यायमूर्ति एच आर खन्ना को पद पर विवादास्पद रूप से दबा दिया। उनकी शिक्षा ला मार्टीर्नियर,लखनऊ से हुई थी।[3]

हाल ही में हार्वर्ड बिजनेस स्कूल की उभरते बाजारों की परियोजना के लिए दिए गये अपने साक्षात्कार में हुसैन ने अपने व्यापार की उत्पत्ति, बढ़ोतरी और विकास के बारे में बताया, कि कैसे सौंदर्य के प्रति उनके नवीन दृष्टिकोण ने उनके उत्पादों को वैश्विक सफलता दिलवाई है।[4]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "No Bharat Ratna again, Sania gets Padma Shri". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. 2006-01-26. मूल से 22 अक्तूबर 2010 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2008-06-11.
  2. "Courting the Stars". Asiaweek. 1996-07-12. मूल से 28 मई 2001 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2008-06-11.
  3. "La Martianere alumni announce meeting in 2002". Chandigarh Tribune. 7 November 2002. मूल से 21 अक्तूबर 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 26 March 2012.
  4. "Interview with Shahnaz Husain". Harvard Business School. मूल से 25 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 मार्च 2017.