शान्तनु

क्षत्रिय राजा

शांतनु महाभारत के एक प्रमुख पात्र हैं। वे उम्र में कृष्ण से बडे थे . हुआ था अतः ये उनसे एक या दो पीढी बडे थे । हस्तिनापुर के चंद्रवंशी कोली क्षत्रिय राजा प्रतीप के पुत्र थे। उनका विवाह गंगा से हुआ था। देवी गंगा से देवव्रत नाम का पुत्र हुआ। यही देवव्रत आगे चलकर महाभारत के प्रमुख पात्र भीष्म के नाम से जाने गए। शान्तनु का दूसरा विवाह निषाद कन्या सत्यवती से हुआ था। इस विवाह को कराने के लिए ही देवव्रत ने राजगद्दी पर न बैठने और आजीवन कुँवारा रहने की भीष्म प्रतिज्ञा की जिसके कारण उनका नाम भीष्म पड़ा। सत्यवती के चित्रांगद और विचित्रवीर्य नामक दो पुत्र हुए।

शांतनु क्षत्रिय राजा
कहानी में जानकारी
शीर्षकक्षत्रिय राजा
परिवारकुरुवंश, भरतवंश
जीवनसाथीगंगा, सत्यवती
बच्चेभीष्म, चित्रांगद, विचित्रवीर्य