शाहनवाज खां का मकबरा

अब्दुर्रहीम खान-ए-खाना के ज्येष्ठ पुत्र इरज को इस मकबरे में दफनाया गया था

शाह नवाज खां का मकबरा मुगल काल में बनी इमारतों में अपना खास स्थान रखता है। अब्दुर्रहीम खान-ए-खाना के ज्येष्ठ पुत्र इरज को इस मकबरे में दफनाया गया था।[1][2][3]

इतिहास संपादित करें

अब्दुर्रहीम खान-ए-खाना के ज्येष्ठ पुत्र इरज ने अपनी बहादुरी के बल पर मुगल बादशाह जहांगीर को दक्कन के युद्ध में विजय दिलाई। इस विजय से प्रसन्न होकर जहांगीर ने इरज को 'शाह नवाज' की उपाधि प्रदान की। लेकिन 44 वर्ष की आयु में ही शाह नवाज खां की मृत्यु हो गई। मुगल बादशाह जहांगीर ने शाह नवाज की याद में एक मकबरे का निर्माण करवाया। इस मकबरे को लोग काला ताजमहल भी कहते हैं। इस मकबरे में चार छोटी मीनारों की तरह ही ताजमहल की मीनारें भी बनाई गई हैं।

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "जानिए, मक़बरे की खुदाई में निकली किसकी कब्र ?". hindi.news18.com. मूल से 19 नवंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2017-07-18.
  2. "Black Taj (Tomb of Shah Nawaz Khan), Burhanpur". clydemendes.blogspot.in. मूल से 20 अक्तूबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2017-07-18.
  3. "Tomb of Shah Nawaz Khan". madhukidiary.com. मूल से 22 मार्च 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2017-07-18.

बाहरी कड़ियां संपादित करें

बुरहानपुर: दक्षिण का द्वार, पर्यटन बुरहानपुर जिले के जालस्थल पर