शिरीष कुमार मौर्य हिन्दी के सुप्रसिद्ध कवि, अनुवादक एवं आलोचक हैं। यह कुमाऊँ विश्वविद्यालय में हिन्दी के प्रोफेसर एवं महादेवी वर्मा सृजनपीठ,रामगढ़ के निदेशक तथा ऑनलाइन हिन्दी पत्रिका 'अनुनाद' के मुख्य संपादक हैं। [1] [2]

शिरीष कुमार मौर्य
जन्म13 दिसम्बर 1973
नागपुर
, महाराष्ट्र
पेशाहिन्दी कवि
राष्ट्रीयताभारतीय
कालआधुनिक काल
विधाकविता,आलोचना
विषयहिन्दी कविता, आलोचना एवं अनुवाद
उल्लेखनीय कामऋतुरैण, धर्म वह नाव नहीं

प्रारंभिक जीवन

संपादित करें

शिरीष कुमार मौर्य का जन्म 13 दिसम्बर 1973 को नागपुर, महाराष्ट्र में हुआ। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा उत्तराखंड के पौड़ी ज़िले के नौगाँवखाल से प्राप्त की तथा बी.एस-सी. तथा एम.ए. `हिंदी´ कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल के राजकीय परास्नातक महाविद्यालय रामनगर से पूरी की। मौर्य वर्तमान में उत्तराखंड के कुमाऊँ विश्वविद्यालय के डी.एस.बी.परिसर, नैनीताल के हिंदी विभाग में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं।[3] [4] [5]

साहित्यिक जीवन

संपादित करें

शिरीष कुमार मौर्य ने 17 वर्ष की आयु से कविताएँ लिखना प्रारंभ किया तथा 1994 में "पहला क़दम" नाम से उनकी काव्य पुस्तिका प्रकाशित हुई। कविताओं के अलावा उन्होंने अनुवाद तथा आलोचना में भी हाथ आज़माया है। उनकी आलोचना की तीन पुस्तकें प्रकाशित हुई हैं। वर्तमान में वह हिन्दी की ऑनलाइन पत्रिका 'अनुनाद' के मुख्य संपादक भी हैं। [6]


पुस्तकें

संपादित करें

शिरीष कुमार मौर्य की अब तक तक़रीबन 20 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं जिनमें मुख्यतः कविता संग्रह, अनुवाद तथा आलोचना की पुस्तकें हैं।[7]

कविता संग्रह

संपादित करें
  • पहला क़दम (1994)
  • शब्दों के झुरमुट (2006)
  • पृथ्वी पर एक जगह (2009)
  • जैसे कोई सुनता हो मुझे (2013)
  • दन्तकथा और अन्य कविताएँ (2014)
  • खाँटी कठिन कठोर अति (2015)
  • ऐसी ही किसी जगह लाता है प्रेम (2015)
  • साँसों के प्राचीन ग्रामोफ़ोन सरीखे इस बाजे पर (2017)[8]
  • मुश्किल दिन की बात (2018)
  • रितुरैण (2020)[9]
  • आत्मकथा (2022)
  • धर्म वह नाव नहीं (नव चर्यापद) (2024)

[10]

  • सबसे मुश्किल वक़्तों के निशाँ (2014)
  • धनुष पर चिड़िया (चन्द्रकान्त देवताले की कविताओं के स्त्री-संसार का संचयन) (2014)
  • शीर्षक कहानियाँ (सम्पादन) (2015)
  • लिखत-पढ़त (2012)
  • शानी का संसार (2014)
  • कई उम्रों की कविता (2017)
  • धरती जानती है (येहूदा आमीखाई की कविताओं का अनुवाद) (2006)
  • कू-सेंग की कविताएँ


शिरीष कुमार मौर्य को साहित्य जगत की कई प्रसिद्ध संस्थाओं ने अपने सम्मानों से सम्मानित किया है। जिनमें निम्नलिखित उल्लेखनीय पुरस्कार हैं।

  • अंकुर मिश्र कविता पुरस्कार (2004)
  • लक्ष्मण प्रसाद मंडलोई सम्मान (2010)
  • वागीश्वरी सम्मान (2010)
  • गिर्दा स्मृति जनगीत सम्मान (2019)[11]
  1. https://www.hindisamay.com/writer/%E0%A4%B6%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A5%80%E0%A4%B7-%E0%A4%95%E0%A5%81%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0-%E0%A4%AE%E0%A5%8C%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%AF.cspx?id=601&name=%E0%A4%B6%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A5%80%E0%A4%B7-%E0%A4%95%E0%A5%81%E0%A4%AE%E0%A4%BE%E0%A4%B0-%E0%A4%AE%E0%A5%8C%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%AF
  2. https://m-hindi.webdunia.com/current-affairs/%E0%A4%B9%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A5%80-%E0%A4%94%E0%A4%B0-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%B5-%E0%A4%95%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A4%BE-%E0%A4%95%E0%A4%BE-%E0%A4%8F%E0%A4%95-%E0%A4%85%E0%A4%9A%E0%A5%8D%E0%A4%9B%E0%A4%BE-%E0%A4%AC%E0%A5%8D%E0%A4%B2%E0%A5%89%E0%A4%97-108100300015_1.htm
  3. https://www.pustak.org/index.php/books/authorbooks/Shirish%20Kumar%20Maurya
  4. http://kunainitalresults.com/hindi-department
  5. https://www.amarujala.com/uttarakhand/haridwar/ai-capable-of-answering-only-present-and-future-questions-prof-shirish-maurya-haridwar-news-c-35-1-hrd1003-122830-2024-09-10
  6. https://m-hindi.webdunia.com/current-affairs/%E0%A4%B9%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A5%80-%E0%A4%94%E0%A4%B0-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B6%E0%A5%8D%E0%A4%B5-%E0%A4%95%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A4%E0%A4%BE-%E0%A4%95%E0%A4%BE-%E0%A4%8F%E0%A4%95-%E0%A4%85%E0%A4%9A%E0%A5%8D%E0%A4%9B%E0%A4%BE-%E0%A4%AC%E0%A5%8D%E0%A4%B2%E0%A5%89%E0%A4%97-108100300015_1.htm
  7. https://rajkamalprakashan.com/author/shirish-kumar-mourya?srsltid=AfmBOopKM29u1y2KzUf3KE4aOSiNwrWLzVcNs-zBDcB6uPKglBP5cRUL
  8. https://www.indiatodayhindi.com/magazine/feature/story/20180530-book-review-like-this-ancient-gramophone-of-breath-on-this-seed-shirish-kumar-maurya-poem-590846-2018-05-25
  9. https://m.satyahindi.com/article/literature/riturain-book-review/114752
  10. https://www.aajtak.in/literature/story/best-poetry-books-of-2024-sahitya-tak-book-cafe-top-10-poetry-books-2024-dskc-2131019-2024-12-29
  11. https://kafaltree.com/shirish-kumar-mourya-poet/