शिवसिंहसरोज, किसी भारतीय द्वारा लिखी गई हिन्दी साहित्य के इतिहास की पहली पुस्तक है। इसके लेखक शिवसिंह सेंगर हैं। 1877 ई० मे लिखी गई इस पुस्तक में एक हजार साहित्यकारों का परिचय दिया गया है। इसमें वास्तव में हिंदी साहित्य के इतिहास का एक ढाँचा तैयार करने का प्रयास मिलता है। इसमें एक सहस्र (838 कवि) 'भाषा कवियों' का जीवनचरित तथा उनकी कविताओं के उदाहरण दिये गये हैं। इसका प्रकाशन 1878 ई. में हुआ। 1883 ई. में इसका तीसरा संस्करण निकल था।

सन्दर्भ संपादित करें

इन्हें भी देखें संपादित करें

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें