शेख गालिब साहिब एक भारतीय राष्ट्रवादी मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानी थे, जो भारत की संविधान सभा के सदस्य तथा बाद में उन्होंने राज्यसभा के सदस्य के रूप में कार्य किया।

जीवन परिचय संपादित करें

शेख गालिब साहिब का जन्म 15 जुलाई 1904 ई• में आंध्र प्रदेश राज्य के ज़िला गुंटूर में हुआ था। उनके पिता शेख चिंगी शाह और माता अमीना बी थी।

वह गुंटुर में स्वतंत्रता सेनानियों की निस्वार्थ गतिविधियों से प्रेरित होकर 1928 में कांग्रेस में शामिल हों गए और खुद को राष्ट्रीय आंदोलन में समर्पित करने में लग गए।

1930 में उन्हें गांधी जी की दांडी मार्च में भाग लेने पर जेल में डाल दिया गया। उन्होंने (1937 -1941) तक मुस्लिम जनसंपर्क आन्दोलन का नेतृत्व किया। उसी अवधि के दौरान उन्हें गुंटूर नगर परिषद का सदस्य चुना गया।

1942 में महात्मा गांधी के भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया। जिसकी वजह से उन्हें जेल जाना पड़ा। कठोर कारावास की वजह से उनका स्वास्थ्य खराब होने लगा था, इस कारण उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया।

1947 के भारत विभाजन का तथा मुस्लिम लीग की विभाजनकारी राजनीति से लोगों को सचेत किया स्वतंत्रता के बाद वह भारत की संविधान सभा का सदस्य मनोनीत किया गया

बाद उन्होंने (1958-69) आंध्र प्रदेश राज्य विधानपरिषद के सदस्य के रूप में काम किया। भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन में तथा देश और लोगों की सेवा करने वाले 21 अगस्त 1970 को शेख साहब का निधन हो गया।