श्यामाकांत तिवारी: समाजवादी धारा के महत्वपूर्ण नेता थे। उनका जन्म पश्चिम चंपारण जिले के अमवा मझार गांव में 1947 में हुआ था। उनके पिता मशहूर शिक्षाविद तारकेश्वर नाथ तिवारी थे। 1974 में लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में उन्होंने बिहार आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। पेशे से वकील श्यामाकांत तिवारी ने जीवनपर्यंत समाजवादी विचारधारा के लिए काम किया। उन्हें चंपारण का जेपी से भी जाना जाता है।

 श्यामाकांत तिवारी ने जय प्रकाश नारायण के बाद समाजवादी नेता चंद्रशेखर के साथ काम किया। चंद्रशेखर की मौत के बाद उन्होंने खुद को सक्रिय राजनीति से दूर कर लिया। सन 2000 के बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NATIONALIST CONGRESS PARTY) नेता तारिक अनवर के प्रस्ताव पर बेतिया से विधानसभा चुनाव भी लड़े, इससे पहले 1995 में निरद्लीय चुनाव लड़ा था।

मत्यु: श्यामाकांत तिवारी की मृत्यु 29 जनवरी 2007 को हृदयाघात से हुई।