संदीप आचार्य

भारतीय गायक

संदीप आचार्य (४ फ़रवरी १९८४ - १५ दिसम्बर २०१३) एक भारतीय गायक थे। उन्हें टीवी रियल्टी शो 'इंडियन आइडल' के २००६ में जारी दूसरे सीज़न के विजेता के रूप में पहचान मिली। आचार्य मूल रूप से राजस्थान के बीकानेर जिले से थे।[1] उनकी मृत्यु गुरुग्राम के मेंदाता अस्पताल में १५ दिसम्बर २०१३ को पीलिया से हुई।[2]

संदीप आचार्य
अहमदाबाद में एक स्टेज शो में संदीप आचार्य
अहमदाबाद में एक स्टेज शो में संदीप आचार्य
पृष्ठभूमि
जन्म४ फ़रवरी १९८४
बीकानेर, राजस्थान, भारत
निधन15 दिसम्बर 2013(2013-12-15) (उम्र 29)
गुरुग्राम, हरियाणा
लेबलसोनी बीएमजी
वेबसाइटwww.sandeepacharya.com

पुरस्कार संपादित करें

आचार्य गोल्डन वॉयस ऑफ़ राजस्थान (राजस्थान की स्वर्णिम आवाज) में उपविजेता रहे।

वो २२ अप्रैल २००६ को इंडियन आइडल का द्वितीय संस्करण के विजेता रहे।[3]

निधन संपादित करें

इंडियन आइडल के द्वितीय संस्करण के विजेता संदीप आचार्य का १५ दिसम्बर २०१३ को सुबह ९ बजे पीलिया की बिमारी के बाद निधन हो गया।[1]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Indian Idol 2 winner Sandeep Acharya dies" [इंडियन आइडल २ विजेता संदीप आचार्य का निधन] (अंग्रेज़ी में). हिन्दुस्तान टाइम्स. १५ दिसम्बर २०१३. मूल से 16 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १६ दिसम्बर २०१३.
  2. "Indian Idol 2 winner Sandeep Acharya dies" [इंडियन आइडल २ विजेता संदीप आचार्य का निधन] (अंग्रेज़ी में). इण्डियन एक्सप्रेस. १५ दिसम्बर २०१३. मूल से 15 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १६ दिसम्बर २०१३.
  3. "I am somebody because of Indian Idol" [मैं इंडियन आइडल के कारण कोई व्यक्ति हूँ] (अंग्रेज़ी में). रीडिफ.कॉम. १० जून २०१०. मूल से 12 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १६ दिसम्बर २०१३.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें

औपचारिक जालस्थल