संदीप गौड (जन्म 8 नवंबर 1991) एक ओमानी क्रिकेटर है।[1] फरवरी 2019 में, उन्हें ओमान में 2018-19 ओमान चतुष्कोणीय श्रृंखला के लिए ओमान के ट्वेंटी 20 अंतर्राष्ट्रीय (टी20ई) टीम में नामित किया गया था।[2] उन्होंने 15 फरवरी 2019 को नीदरलैंड के खिलाफ ओमान के लिए अपना टी-20 डेब्यू किया।[3] अपने टी20ई पदार्पण से पांच दिन पहले, उन्होंने ओमान की डेवलपमेंट इलेवन टीम में, आयरलैंड के खिलाफ बीस ओवर में, नॉटआउट 55 रनों की पारी खेली थी।[4] उन्होंने 2018-19 ओमान चतुष्कोणीय श्रृंखला के बाद 19 फरवरी 2019 को स्कॉटलैंड के खिलाफ ओमान के लिए अपनी लिस्ट ए की शुरुआत की।[5]

संदीप गौड़
व्यक्तिगत जानकारी
पूरा नाम संदीप गौड़
जन्म 8 नवम्बर 1991 (1991-11-08) (आयु 32)
हैदराबाद, तेलंगाना, भारत
बल्लेबाजी की शैली दायाँ हाथ
गेंदबाजी की शैली दाहिने हाथ का मध्यम
भूमिका हरफनमौला
अंतर्राष्ट्रीय जानकारी
राष्ट्रीय पक्ष
वनडे पदार्पण (कैप 9)27 अप्रैल 2019 बनाम नामीबिया
अंतिम एक दिवसीय8 जनवरी 2020 बनाम नामीबिया
टी20ई पदार्पण (कैप 24)15 फरवरी 2019 बनाम नीदरलैंड
अंतिम टी20ई29 अक्टूबर 2019 बनाम नामीबिया
स्रोत : क्रिकइन्फो, 8 जनवरी 2020

मार्च 2019 में, उन्हें नामीबिया में 2019 आईसीसी विश्व क्रिकेट लीग डिवीजन टू टूर्नामेंट के लिए ओमान की टीम में नामित किया गया था।[6] ओमान टूर्नामेंट में शीर्ष चार स्थानों में समाप्त हुआ, इसलिए एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय (वनडे) दर्जा प्राप्त किया।[7] गौड ने 27 अप्रैल 2019 को, टूर्नामेंट के फाइनल में, नामीबिया के खिलाफ, ओमान के लिए अपना वनडे डेब्यू किया।[8]

सितंबर 2019 में, उन्हें 2019 आईसीसी टी 20 विश्व कप क्वालीफायर टूर्नामेंट के लिए ओमान के दस्ते में नामित किया गया था।[9] नवंबर 2019 में, उन्हें बांग्लादेश में 2019 एसीसी इमर्जिंग टीमों एशिया कप के लिए ओमान के दस्ते में नामित किया गया था।[10]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Sandeep Goud". ESPN Cricinfo. मूल से 13 फ़रवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 February 2018.
  2. "Upcoming series to help our players in big way: Mendis". Muscat Daily. मूल से 9 फ़रवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 February 2019.
  3. "3rd Match, Oman Quadrangular T20I Series at Al Amarat, Feb 15 2019". ESPN Cricinfo. अभिगमन तिथि 15 February 2019.
  4. "Stirling leads from the front, but Ireland not Goud enough to defeat by Oman XI". Cricket Ireland. मूल से 15 फ़रवरी 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 February 2019.
  5. "1st Match, Scotland tour of Oman at Al Amarat, Feb 19 2019". ESPN Cricinfo. अभिगमन तिथि 19 February 2019.
  6. "Oman confident of winning ODI status by finishing among top four in ICC WCL Two". Oman Cricket. अभिगमन तिथि 27 March 2019.
  7. "Oman and USA secure ICC Men's Cricket World Cup League 2 places and ODI status". International Cricket Council. मूल से 24 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 April 2019.
  8. "Final, ICC World Cricket League Division Two at Windhoek, Apr 27 2019". ESPN Cricinfo. अभिगमन तिथि 21 November 2015.
  9. "Oman squad for ICC T20 WC Qualifier in UAE announced". Times of Oman. मूल से 5 अक्तूबर 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 September 2019.
  10. "Kaleem replaces Maqsood as captain for ACC Emerging Teams' Asia Cup". Oman Cricket. अभिगमन तिथि 12 November 2019.