संयुक्त तूफान चेतावनी केन्द्र

संयुक्त तूफान चेतावनी केन्द्र अमेरिकी नौसेना और वायु सेना का संयुक्त तूफान चेतावनी केन्द्र है। यह हवाई नामक स्थान पर स्थित है। इसे अमेरिकी सुरक्षा विभाग और अन्य सरकारी विभागों के लिए बनाया गया है। इससे यह सेना और उसके सामानों जैसे जहाज आदि को अपने व अन्य देशों में भी सुरक्षित रख सकें।

संयुक्त तूफान चेतावनी केन्द्र
संयुक्त तूफान चेतावनी केन्द्र
संस्था अवलोकन
स्थापना मई 1, 1959; 64 वर्ष पूर्व (1959-05-01)
मुख्यालय पर्ल हार्बर, हवाई
कर्मचारी 59 (2015)[1]
मातृ संस्था संयुक्त राष्ट्र नौसेना
संयुक्त राष्ट्र वायु सेना
वेबसाइट
http://www.metoc.navy.mil/jtwc/

इतिहास संपादित करें

इस केंद्र के निर्माण की आवश्यकता जून 1945 में शुरू हुआ, जब गुआम द्वीप में आँधी तूफान का पता लगाने हेतु एक केन्द्र बनाया गया था। क्योंकि इससे पहले वहाँ कई सारे तूफान आ चुके थे। जिसमें तूफान कोबरा भी था, जिसके कारण दिसम्बर 1944 और जून 1945 में कई लोगों की मौत हो गई थी और जहाजों को भी काफी नुकसान हुआ था। इस समय इस केन्द्र में तीन नौसेना और दो वायु सेना के लोग इसे संचालित कर रहे थे। कुछ वर्षों में कई बार केन्द्रों के मध्य संचार नहीं हो पता था, जिसका कारण संचार व्यवस्था का सही न होना था। वर्ष 1958 में संयुक्त राष्ट्र के मौसम रक्षा विभाग ने एक संयुक्त मौसम विज्ञान समिति का निर्माण किया, जिसने प्रशांत महासागर पर नजर रखने के लिए एक संयुक्त नौसेना और वायु सेना केन्द्र के गठन का प्रस्ताव रखा।


सन्दर्भ संपादित करें

  1. Annual Tropcial Cyclone Report 2015. United States Joint Typhoon Warning Center. (Report). Retrieved July 11, 2016. Archived 2016-08-16 at the वेबैक मशीन

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें