संयुक्त राज्य अमेरिका का राष्ट्रपति

संयुक्त राज्य अमेरिका का राष्ट्रपति (President of the United States of America (POTUS) अमेरिका का राष्ट्रपति अमेरिका का सर्वोच्च सत्ता धारी एवं कार्यपालिका का वास्तविक स्वामी होता है। उसका कार्यकाल 4 वर्ष का होता है। अमरीकी संविधान के अनुच्छेद 2 (4) के मुताबिक अमेरिका के राष्ट्रपति को महाभियोग द्वारा ही हटाया जा सकता है। राष्ट्रपति पर महाभियोग देशद्रोह, भष्टाचार या किसी घोर अपराध पर ही लगाया जा सकता है।

राष्ट्रपति, संयुक्त राज्य
Seal of the President of the United States.svg
संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति की मुहर
Flag of the President of the United States.svg
संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति का ध्वज
Joe Biden presidential portrait.jpg
पदस्थ
जो बाइडेन

20 जनवरी 2021 से
प्रकार
सदस्य
आवासव्हाईट हाउस
अधिस्थानवाशिंगटन डीसी
नियुक्तिकर्ताइलेक्टोरल कॉलेज या उत्तराधिकार के माध्यम से उप राष्ट्रपति पद
अवधि कालचार साल, एक बार नवीकरणीय
गठनीय साधनसंयुक्त राज्य का संविधान
उद्घाटक धारकजॉर्ज वाशिंगटन
गठन4 मार्च 1789

संयुक्त राज्य अमेरिका का राष्ट्रपति होने के नाते वह विश्व का भी विषेश नेता बन जाता है। अमेरिका के राष्ट्रपति की कार्यपालिका शक्तियाँ असीम होती है। वह देश की विदेश नीति का निर्धारण एवं विदेशों में देश का प्रतिनिधित्व करता है। आपातकाल की स्तिथि मे वह और भी असीम शक्तियों का स्वामी बन जाता है।

इन्हें भी देखेंसंपादित करें