संयुक्त राज्य भूगर्भ सर्वेक्षण
स्थापना | ३ मार्च १८७९ |
निदेशक | सुज़ेट किम्बाल (अन्तरिम) (२००९-) |
बजट | ९७.१ करोड़ $ (२००७) |
कर्मचारी | 10,000 (२००७) |
संयुक्त राज्य भूगर्भ सर्वेक्षण (अंग्रेज़ी: United States Geological Survey या USGS) अमेरिकी सरकार की वैज्ञानिक संस्था है। यूएसजीएस के वैज्ञानिक अमेरिकी धरती, प्राकृतिक संसाधन और प्राकृतिक आपदाओं इत्यादि के बारे में शोधकार्य करते हैं। इस संस्था की चार प्रमुख विज्ञान शाखाएं है जो हैं: भूगोल, जीव विज्ञान, भूगर्भविद्या और जलविज्ञान। यूएसजीएस एक अनुसंधान संस्था है और इसपर कोई विनियामक दायित्व नहीं है।
यह संयुक्त राज्य का एकमात्र आंतरिक वैज्ञानिक विभाग है। यूएसजीएस में लगभग १०,००० लोग कार्यरत हैं और इसका मुख्यालय रेस्टन (वर्जीनिया) में स्थित है और अन्य प्रमुख कार्यालय डेनवर (कोलोरैडो) और मेन्लो पार्क (कैलीफोर्निया) में भी स्थित हैं।
यूएसजीएस का भूकम्प सूचना केन्द्र गोल्डन (कोलोरैडो) में स्थित है और यह विभाग विश्वभर में भूकम्पों की स्थिति और तीव्रता का पता लगाने का काम करता है।
बाहरी कड़ियाँसंपादित करें
- आधिकारिक जालस्थल (अंग्रेज़ी)
- भूकंप आपदा कार्यक्रम (वर्तमान और एतिहासिक भूकंप सूचना) (अंग्रेज़ी)