सगरमाथा प्रान्त अंग्रेज़ी: Sagarmatha zone नेपाल के पूर्वांचल विकास क्षेत्र का एक प्रान्त है। हिमालय पर्वत के सर्वोच्च शिखर माउण्ट एवरेस्ट को नेपाल में "सगरमाथा" कहा जाता है। इसी "सगरमाथा" के नाम पर इस अंचल का नाम रखा गया है।

सगरमाथा अंचल
Sagarmatha zone
जिला
देश नेपाल
प्रदेशपुर्वांचल
समय मण्डलनेमास (यूटीसी+५:४५)

यह अंचल पूर्वांचल विकास क्षेत्र, नेपाल में अवस्थित है। इस अंचल के पूर्व में कोशी अंचल दक्षिण में भारतीय राज्य बिहार, पश्चिम मैं जनकपुर अंचल और उत्तर में चीन का स्वशासित क्षेत्र तिब्बत स्थित है। इसमें ६ जिले - सोलुखुंबु जिला, खोटांग जिला, ओखालढुंगा जिला, उदयपुर जिला (नेपाल), सिराहा जिलासप्तरी जिला तथा प्रमुख नगर हैं- त्रियुगा, गाइघाट, लाहान, राजविराज, सिराहा, कटारी, सल्लेरी, वखलढुंगा, दिक्तेल, नाम्चे बजार, लुक्ला, रूम्जाटार, बेलटार

इन्हें भी देखें

संपादित करें