सचिन जोशी
इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के लिए उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। (फ़रवरी 2018) स्रोत खोजें: "सचिन जोशी" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
सचिन जोशी (अंग्रेज़ी: Sachiin Joshi) एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता है। इन्होने 2011 में अपने फ़िल्मी करियर कि शुरुआत अज़ान से की थी। वे 2013 में सनी लियोनी के साथ जैकपॉट मूवी में भी दिखाई दे चुके हैं। 2013 में ही ये मुंबई मिरर फिल्म में भी दिखाई दिए। 2015 में इन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन और इरफान अभिनीत जज्बा में भी अपने अभिनय की बारीकियां दिखाईं। सचिन ने दक्षिण भारत की भी कई फिल्मों में एक्टिंग की है। वे बॉलीवुड मूवी आशिकी 2 की रिमेक नी जथागा नेनुंदली में उस रोल को निभाया था, जिसे आशिकी2 में आदित्य रॉय कपूर ने किया था। वे रॉकस्टार मूवी फेम नरगिस फखरी के साथ अमावस फिल्म में लीड भूमिका भी निभा चुके हैं। सचिन के पिता जगदीश मोहनलाल जोशी एक जेएमजी ग्रुप के संस्थापक थे, जिन्हें गुटखा किंग के नाम से भी जाना जाता था। सचिन जोशी ने लंका प्रीमियर लीग (LPL) की फ्रेंचाइजी दाम्बुला विकिंग्स[1] के भी मालिक हैं।
सचिन जोशी | |
---|---|
जन्म |
अगस्त 1984 पुणे, भारत |
पेशा | अभिनेता, फ़िल्म निर्माता |
कार्यकाल | 1998–अबतक |
जीवनसाथी | उर्वशी शर्मा |
बच्चे | समायरा जोशी (बेटी) |
माता-पिता | जगदीश मोहनलाल जोशी |
वेबसाइट www |
अभिनेता बनने से पहले जोशी ने एक बिजनेसमैन के रूप में अपने करिअर शुरुआत की थी। वे परेशानी से जूझ रहे वाइकिंग वेंचर्स के मालिक हैं, जो 2015 तक किंग्स बीयर ब्रांड बेचता था, जिसे अब गोवा किंग्स के रूप में जाना जाता है। कंपनी ने 2018 में खुद को दिवालिया घोषित किया था। जनवरी 2021 मे सचिन के खिलाफ उनके पार्टनर पराग संघवी ने उनके खिलाफ केस दर्ज कराया। इसमें पराग ने उन पर पुणे में प्लेबॉय बीयर गार्डन के लिए एक घोटाले और फ्रेंचाइजी रॉयल्टी का भुगतान न करने का आरोप लगाया। वहीं, फरवरी 2021 में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था।[2] ईडी ने सचिन और उनके पिता से जुड़े आवास पर 6 दिन तलाशी ली, जिसमें 1500 करोड़ रुपए का बेहिसाब लेन देन सामने आया। अप्रैल 2021 में अभिनेता ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग की, जिसे खारिज कर दिया गया। जून 2021 में सचिन को स्विट्जरलैंड के जेनेवा जाने से भी मना कर दिया गया। सचिन ने कथित तौर पर 13 वर्षीय बेटी से मिलने जाने की मांग की थी। हालांकि, 18 अक्टूबर 2022 को उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग के मामले से स्पेशल कोर्ट ने बरी कर दिया। सचिन के खिलाफ ईडी ने ओमकार रियल्टर्स एंड डेवलपर्स के संबंध में केस फाइल किया था। लेकिन धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत मामले की सुनवाई में सचिन को निर्दोष पाया। ऐसे में न्यायाधीश ने अभिनेता को बरी कर दिया। [3]
सचिन ने फरवरी 2012 में उर्वशी शर्मा से विवाह किया था, जिन्होंने बाद में अपना नाम बदल कर रैना जोशी कर लिया था। दंपती तीन बच्चों के माता-पिता हैं।
- ↑ Nov 14, ByVijay TagoreVijay Tagore / Updated:; 2020; Ist, 02:45. "Sachin Joshi buys Dambulla team in LPL". Mumbai Mirror (in अंग्रेज़ी). Retrieved 2022-12-07.
{{cite web}}
:|last2=
has numeric name (help)CS1 maint: extra punctuation (link) CS1 maint: numeric names: authors list (link) - ↑ India, Press Trust of (2021-02-15). "ED arrests actor-businessman Sachin Joshi in money laundering case". www.business-standard.com (in अंग्रेज़ी). Retrieved 2022-12-07.
- ↑ "सचिन जोशी को मिली राहत, स्पेशल कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में अभिनेता को किया बरी". Amar Ujala. Retrieved 2022-12-07.