सत्या 2

हिन्दी भाषा में प्रदर्शित चलवित्र

सत्या २ राम गोपाल वर्मा द्वारा निर्देशित फ़िल्म सत्या (1998) की उत्तरकृति फ़िल्म है।[3] फ़िल्म को एक साथ दो भारतीय भाषाओं हिन्दी और तेलुगू में जारी किया गया।[4] फ़िल्म का निर्देशन राम गोपाल वर्मा ने किया है और निर्माता सैनी एस जोहरी हैं।[5][6][7] फ़िल्म अभिनेता पुनीत सिंह रतन (हिन्दी), शर्वानन्द (तेलुगू), अनायिका सोती, आराधना गुप्ता और महेश टाकुर प्रमुख भूमिका में हैं।[8][9][10][11] फ़िल्म में आप्रवासी सत्या की कहानी को दिखाया जाता है जो मुम्बई में मुम्बई अण्डरवर्ल्ड को पुनःनिर्मित करने के उद्देश्य से आता है।[12]

सत्या 2
निर्देशक राम गोपाल वर्मा
लेखक राधिका आनन्द
निर्माता एम सामन्त कुमार रेड्डी
अभिनेता पुनीत सिंह रतन (हिन्दी)
शर्वानन्द (तेलुगू)
अनायिका सोती
आराधना गुप्ता
छायाकार विकास सराफ़
संपादक साँगा प्रताप कुमार
संगीतकार अमर मोहिले[1]
कार्य अरोड़ा
वितरक मैमथ मिडिया एण्टरटेन्मेण्ट प्राइवेट लिमिटेड
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 25 अक्टूबर 2013 (2013-10-25) (संयुक्त अरब अमीरात)
  • 8 नवम्बर 2013 (2013-11-08) (भारत)
देश भारत
भाषायें हिन्दी
तेलुगू
लागत 15 करोड़ (US$2.19 मिलियन)[2]

कथानक संपादित करें

फ़िल्म की कहानी सत्या (पुनीत सिंह) के इर्द-गिर्द घुमती है जो मुम्बई इस इरादे के साथ आता है कि हिन्दुस्तान में मुम्बई के अण्डरवर्ल्ड़ को पुनःस्थापित करके उसे संगठित और नियमबद्ध तरिके से चलाया जाये। मुम्बई में वह अपने बचपन के दोस्त नारा के साथ रुकता है और उसके जरिए उसे बिल्डर पवन लहोटी की कंपनी में नौकरी मिल जाती है। पवन के जरिए वह पूर्व गैंगस्टर आर.के. और दूसरे बिल्डर संघी के संपर्क में आता है। आरके और संघी की आपसी रंजिश के कारण एसीपी भारती दोनों के पीछे पड़ता है। तब आरके सत्या की मदद से संघी और एसीपी को ठिकाने लगाने का प्लान बनाता है। योजना को अंजाम देने के बदले सत्या को 25 लाख रुपए इनाम में मिलते हैं। उन पैसों से फ्लैट खरीदकर अपनी पत्नी चित्रा और मां को भी मुम्बई बुला लेता है। परिवार और सत्या का दोस्त नारा, सत्या की हकीकत से अंजान है और जब हकीकत परत™दर™परत खुलती है।

पात्र संपादित करें

  • पुनीत सिंह रतन - सत्या (हिन्दी संस्करण)
  • शर्वानन्द - सत्या (तेलुगू संस्करण)
  • अनायिका सोती - चित्रा[13]
  • महेश ठाकुर - लाहोटी
  • अमित्रियान - नारा
  • आराधना गुप्ता - विशेष[14][15][16]
  • राज प्रेमी - आरके
  • अमल शेरावत - टीके
  • अशोक समर्थ - सोलोमोन
  • कौशल कपूर - पुर्षोत्तम
  • विक्रम सिंह - अन्ना[17]

निर्माण संपादित करें

फ़िल्म के एक रूमानी गाने की शूटिंग जून २०१३ में कश्मीर में की गई।[18] केन्द्रीय फ़िल्म प्रमाणन बोर्ड ने फ़िल्म को इसके तीन दृश्यों के लिए 'व/A' प्रामण पत्र दिया।[19] 'सत्या 2' की निर्माण लागत ₹15 करोड़ है।[2]

संगीत संपादित करें

सत्या 2
संगीत
  • नितिन रायकवाड़
  • संजीव-दर्शन
  • कार्य अरोड़ा
  • श्री डी
द्वारा
जारी 15 अक्टूबर 2013
संगीत शैली फ़िल्म संगीत
लंबाई 45:41
लेबल सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड
निर्माता
  • नितिन रायकवाड़
  • संजीव-दर्शन
  • कार्य अरोड़ा
  • श्री डी
नितिन रायकवाड़ कालक्रम

रफ़्तार
(2009)[20]
सत्या 2
(2013)
संजीव-दर्शन क्रमानुक्रम
ग्रैंड मस्ती
(2013)
सत्या 2
(2013)
ब्लैक करेंशी
कार्य अरोड़ा क्रमानुक्रम
सत्या 2
(2013)
श्री डी क्रमानुक्रम
बेशरम
(2013)
सत्या 2
(2013)

फ़िल्म में नितिन रायकवाड़, संजीव-दर्शन, कार्य अरोड़ा और श्री डी द्वारा रचित ९ गीत हैं तथा गीत मोईद एल्हाम, नितिन रायकवाड़, कुमार, सोनी रावान और श्री डी के हैं जिन्हें 15 अक्टूबर 2013 को जारी किया गया।

गीत सूची
क्र॰शीर्षकगीतकारसंगीतकारगायकअवधि
1."तू नहीं"नितिन रायकवाड़नितिन रायकवाड़लियोनार्ड विक्टर & श्वेता पण्डित3:39
2."विशेष"कुमारसंजीव राठौड़, दर्शन राठौड़पायल आदित्य देव6:33
3."माँग से (शीर्षक गीत)"कुमारसंजीव राठौड़, दर्शन राठौड़संजीव राठौड़, दर्शन राठौड़ & अर्घा बनर्जी4:49
4."पलकों से"मोईद एल्हामनितिन रायकवाड़ऋषि सिंह & श्वेता पण्डित4:34
5."साथी रे"नितिन रायकवाड़नितिन रायकवाड़ऋषि सिंह & तिषिका जैन4:41
6."ताक़त"कुमारसंजीव राठौड़, दर्शन राठौड़ऋचा नारायण, जॉली मुखर्जी और संजीव राठौड़4:18
7."कंट्रोल"सोनी रावन & श्री डीश्री डीसोनी रावन & श्री डी6:32
8."वीरानी"कुमारसंजीव राठौड़, दर्शन राठौड़पायल आदित्य देव & मोहम्मद इरफ़ान5:08
9."सत्य इस बैक अगेन"कार्य अरोड़ाकार्य अरोड़ाअर्सलान आखोन, कार्य अरोड़ा & मकरंद 'मैक' देशपाण्डे5:27
कुल अवधि:39:45

समालोचना संपादित करें

बॉलीवुड हंगामा पर तरण आदर्श ने फ़िल्म को       रेटिंग देते हुए लिखा है कि सत्या २ में एक सर्वोत्कृष्ट गैंगस्टर फिल्म बनाने के तत्व उपस्थित हैं।[21] टाइम्स ऑफ़ इण्डिया की मधुरीता मुखर्जी ने फ़िल्म को       सितारे दिये हैं।[22] बीबीसी हिन्दी पर कोमल नाहटा ने फ़िल्म को 1/2 रेटिंग देते हुए लिखा है - "इस फ़िल्म को ‘सत्या’ नहीं बल्कि ‘सत्यानाश’ कहना ज़्यादा ठीक होगा।"[23]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Amar Mohile Biography, Amar Mohile Profile - entertainment.oneindia.in". मूल से 9 नवंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 नवंबर 2013.
  2. "Satya 2: Will it show the Mumbai underworld in a new light?" [सत्या २: क्या यह मुम्बई अण्डरवर्ल्ड को नई रोशनी दिखा पायेगी?] (अंग्रेज़ी में). आयबीएन लाइव. मूल से 14 नवंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 नवम्बर 2013.
  3. "MOVIE REVIEW: सत्या-2". दैनिक भास्कर. मूल से 11 नवंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 8 नवंबर 2013.
  4. "Sharwanand's in Bollywood's Satya sequel?" [बॉलीवुड फ़िल्म सत्या की उत्तरकृत्ति में शर्वानन्द?] (अंग्रेज़ी में). टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. 2013-02-13. मूल से 16 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2013-11-09.
  5. "RGV explores new underworld in The Truth Of Satya 2" (अंग्रेज़ी में). इण्डिया टुडे. 1 अक्टूबर 2013. मूल से 6 नवंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 नवम्बर 2013.
  6. "Meet Ram Gopal Varma's new don in 'Satya 2'" [राम गोपाल वर्मा की नई डॉन से मिलिए 'सत्या २' में] (अंग्रेज़ी में). टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. 2013-10-15. अभिगमन तिथि 18 नवम्बर 2013.
  7. "RGV: Comparisons between 'Satya', 'Satya 2' are inevitable" [रामू: 'सत्य', 'सत्या २' में तुलना अपरिहार्य] (अंग्रेज़ी में). आयबीएन लाइव. मूल से 8 नवंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 अक्टूबर 2013.
  8. "I play corporate style gangster in 'Satya 2', says Puneet Singh" [पुनीत सिंह के अनुसार, उन्होंने फ़िल्म 'सत्या २' में कोर्पोरेट स्टाइल गैंगेस्टर का अभिनय किया है] (अंग्रेज़ी में). आयबीएन लाइव. 2013-10-12. मूल से 18 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 नवम्बर 2013.
  9. "Ram Gopal Varma's 'Satya 2' explores the new underworld" [राम गोपाल वर्मा की 'सत्या २' ने नये अण्डरवर्ल्ड का पता लगाया जाता है] (अंग्रेज़ी में). इण्डियन एक्सप्रेस. 2013-10-12. मूल से 15 नवंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 नवम्बर 2013.
  10. "EXCLUSIVE: Meet RGV's Satya 2 actress Aradhna Gupta" [विशेष: रामू की सत्या २ की अभिनेत्री आराधना गुप्ता से मिलिए] (अंग्रेज़ी में). फ़िल्म्स ऑफ़ इण्डिया. मूल से 15 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 नवम्बर 2013.
  11. गुप्ता, रिंकू (2013-09-24). "Of course I'm not an item girl: Aradhna Gupta" [वास्तव में मैं एक आयटम लड़की नहीं हूँ: आराधना गुप्ता] (अंग्रेज़ी में). द न्यू इण्डियन एक्सप्रेस. मूल से 23 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 नवम्बर 2013.
  12. "SATYA 2 Crew" [सत्या २ कर्मीदल] (अंग्रेज़ी में). वन-इण्डिया. मूल से 16 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 नवम्बर 2013.
  13. "Ram Gopal Varma Unveils First Look of 'Satya 2'" [रामगोपाल वर्मा ने 'सत्या २' के शुरुआती दृश्य जारी किया] (अंग्रेज़ी में). इण्डिया वेस्ट डॉट कॉम. 2013-10-03. मूल से 21 नवंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 नवम्बर 2013.
  14. "Newbie Aradhna Gupta's 'Special' B-Town debut - Times Of India" (अंग्रेज़ी में). Articles.timesofindia.indiatimes.com. 2013-10-19. मूल से 21 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 नवम्बर 2013.
  15. "Meet Ramu's new heroine | डेक्कन क्रॉनिकल". मूल से 3 दिसंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 नवंबर 2013.
  16. Share This: (2013-10-01). "Ram Gopal Varma, Puneet Singh Rath, Anaika Soti And Aradhana Gupta At Satya 2 Trailer Launch" (अंग्रेज़ी में). Koimoi.com. मूल से 22 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 नवम्बर 2013.सीएस1 रखरखाव: फालतू चिह्न (link)
  17. "satya 2 movie cast". मूल से 1 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 1 अक्तूबर 2013.
  18. आय ए एन एस (2013-09-03). "RGV's 'Satya 2' has love song shot in Kashmir" [रामू की 'सत्या २' के प्रेमगीत को कश्मीर में फ़िल्माया गया] (अंग्रेज़ी में). टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. मूल से 21 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 नवम्बर 2013.
  19. मुम्बई मिरर (2013-10-19). "Censor Board turns deaf to 'Satya 2' abuses" (अंग्रेज़ी में). टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. मूल से 28 मई 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 नवम्बर 2013.
  20. "Nitin Raikwar" [नितिन रायकवाड़]. बॉलीवुड हंगामा. मूल से 20 अक्तूबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 नवम्बर 2013.
  21. "Satya 2 (2013) | Hindi Movie Critic Review By Taran Adarsh" [तरण आदर्श द्वारा हिन्दी फ़िल्म सत्या २ की समीक्षा] (अंग्रेज़ी में). बॉलीवुड हंगामा. 2012-06-28. मूल से 11 नवंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 नवम्बर 2013. On the whole, SATYA-2 may not be RGV's best, but there's no denying that it has the right elements that make a quintessential gangster film.
  22. The Critic has posted comments on this Movie (1970-01-01). "Satya 2 movie review: Wallpaper, Story, Trailer" [सत्या २ फ़िल्म समीक्षा: वालपेपर, कहानी, ट्रैलर]. टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. मूल से 17 नवंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 नवम्बर 2013.
  23. कोमल नाहटा (9 नवम्बर 2013). "'सत्या-2' नहीं 'सत्यानाश'". बीबीसी हिन्दी. मूल से 12 नवंबर 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 नवम्बर 2013.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें