सदस्य:सचिन 2812/प्रयोगपृष्ठ

सचिन श्रीवास्तव
जन्म 28 दिसम्बर 1980 (1980-12-28) (आयु 43)
अशोकनगर, मध्य प्रदेश, भारत
पेशा पत्रकारिता और सामाजिक कार्य। संविधान लाइव में कार्यरत
संगठन प्रभात खबर, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, नई दुनिया, राजस्थान पत्रिका, अमर उजाला एवं अन्य संस्थान। वर्तमान में एका: द कम्युनिकेटर्स कलेक्टिव में प्रोग्राम डॉयरेक्टर[1]
जीवनसाथी आकांक्षा लाल श्रीवास्तव
माता-पिता किरण देवी और प्रेम नारायण श्रीवास्तव
वेबसाइट
samvidhan.live

सचिन श्रीवास्तव (जन्म 28 दिसम्बर 1980) एक भारतीय पत्रकार, हिंदी कवि और रंगकर्मी हैं। वे दैनिक भास्कर, डीबी स्टार, राजस्थान पत्रिका, प्रभात खबर, दैनिक जागरण, आई नेक्स्ट, नई दुनिया, अमर उजाला, पंजाब केसरी समेत अनेक हिंदी अखबारों में वरिष्ठ पदों पर कार्य कर चुके हैं।[2] उन्होंने भोपाल, इंदौर, मेरठ, दिल्ली, गाजियाबाद, मुंबई, कानपुर, रांची, लुधियाना, जालंधर आदि शहरों में पत्रकारिता की है। वर्तमान में वे एका: द कम्युनिकेटर्स कलेक्टिव के संविधान लाइव कार्यक्रम के प्रमुख सदस्य हैं और आंदोलन अपडेट[3], आज का इंटरव्यू[4]हम और हमारा समाज आदि कार्यक्रमों के होस्ट हैं। वे सोशल मीडिया, तकनीक और वैज्ञानिक सोच के साथ संवैधानिक अधिकारों को आम जन के बीच पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने हमारा संविधान और न्यायिक अधिकार, डिजिटल मीडिया तकनीक, संविधान और ​दलित अधिकार आदि करीब 12 पुस्तकों का लेखन किया है। इनमें तीन कविता पुस्तिका शामिल हैं। इसके अलावा उनकी कई कविताएं विभिन्न वेबसाइट और अखबारों में प्रकाशित हो चुकी हैं।[5]

बचपन और शिक्षा संपादित करें

सचिन श्रीवास्तव का जन्म मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिला के मुंगावली ब्लॉक के ओंडेर गांव में हुआ। उन्होंने अपने गांव और मुंगावली कस्बे में ही प्रारंभिक शिक्षा हासिल की। हायर सैकेंडरी करने के बाद उच्च शिक्षा हासलि करने के लिए वह भोपाल आ गये। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से स्नातक उपाधि प्राप्त की है।

पुस्तकें संपादित करें

हमारा संविधान और न्यायिक अधिकार

भारतीय संविधान सभा में महिलाएं

संविधान और दलित अधिकार

तकनीक की राजनीति

भारत में आंदोलनों के सामाजिक प्रभाव

मध्य प्रदेश की लुप्त होती कलाएं

एक मुट्ठी तनी हुई (संस्मरण)

गरीबी का जादू (यात्रा वृतांत))

एक यायावर की डायरी (यात्रा वृतांत)

कौन सा देश, किसका देश (यात्रा वृतांत)

इतना तो याद है (कविता)

किसको आती है मसीहाई (कविता)

हमारा संविधान और न्यायिक अधिकार संपादित करें

सचिन श्रीवास्तव और एड. नवीन गौतम की यह पुस्तक सन 2022 में प्रकाशित हुई। पुस्तक में संविधान में दिए गए न्यायिक अधिकारों को आसान भाषा में उदाहरणों के साथ समझाया गया है। यह पुस्तक मध्य प्रदेश और देश के अन्य हिंदी भाषी इलाकों में गांवों—चौपालों तक संविधान की जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से एक अभियान के तहत लिखी गई।

आंदोलनों से जुड़ाव संपादित करें

2003 में पत्रकारिता की औपचारिक पढ़ाई करने के बाद सचिन ने विभिन्न हिंदी अखबारों में रिपोर्टिंग, संपादन और लेखन कार्य किया है। इस दौरान उनका कई आंदोलनों से जुड़ाव हुआ। इनमें देश के रंग आंदोलन, नर्मदा बचाओ आंदोलन, किसान आंदोलन आदि से जुड़ाव प्रमुख है। 2020 में उन्होंने जन आंदोलनों के दस्तावेजीकरण की शुरुआत की। आजाद भारत में हुए आंदोलनों और उसके सामाजिक प्रभावों के अध्ययन पर उन्होंने गहरा कार्य किया है।

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "Our Team". Eka – The Communicators’ Collective. Seema Kurup. अभिगमन तिथि 14 अप्रैल 2023.
  2. "सचिन श्रीवास्तव". सर्वोदय प्रेस सर्विस. SPS. अभिगमन तिथि 14 अप्रैल 2023.
  3. "Andolan Update". Youtube. Samvidhan Live. अभिगमन तिथि 15 अप्रैल 2023.
  4. "Interview". Youtube. Samvidhan Live. अभिगमन तिथि 15 अप्रैल 2023.
  5. "अनुभूति में सचिन श्रीवास्तव की रचनाएँ". अनुभूति. अनुभूति. अभिगमन तिथि 15 अप्रैल 2023.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें