सातपुडा पर्वत और आदिवासी संपादित करें

गुजरात, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र इन तीन राज्यों की सीमा और इन तीन राज्यों में बसे आदिवासियों के दिलों को जोड़ने में "सातपुडा पर्वत" की अहम भूमिका है। गुजरात, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र इन तीन राज्यों में रहनेवाले आदिवासियों का जनजीवन पूरी तरह से सातपुडा पर्वत पर ही निर्भर है। सातपुडा पर्वत प्राकृतिक संसाधनों पर निर्भर होंने के कारण यहां के आदिवासी प्रकृति पूजक है।

मुख्य त्यौहार- संपादित करें

सातपुडा पर्वत में बसे आदिवासियों का मुख्य त्यौहार "होली" है। वैसेे होली का त्यौहार पूरा भारत मनाता है पर इन आदिवासियों की होली इनकी सभ्यता और संस्कृति के दर्शन कराती है इसलिए सबसे अलग है।