सदस्य:Anjana r 1997/उरि ब्रोन्फ्रेन्ब्रेनर

उरि ब्रोन्फ्रेन्ब्रेनर

उरि ब्रोन्फ्रेन्ब्रेनर (अप्रेल २९,१९१७- सितम्बर २५,२००५) अमरिका के एक विकास मनोवैज्ञानिक थे। उनका शिशु विकास से सम्बंधित 'पारिस्थितिक सिस्टम सिद्धांत' अत्यंत प्रसिद्ध है।उनकी वैज्ञानिक कार्य तथा अमरिका सरकार के लिए उनकी सहायता के वजह से,उन्होनें 'हेड स्टार्ट' नामक संगटन की स्थापना १९६५ में की। उनकी वैज्ञानिक खोज और सिद्धांत, विकास मनोज्ञान के क्षेत्र, बच्चों के विकास में पर्यावरण एवं सामाजिक प्रभाव का महत्त्व समझने में सहायक रहा।

जीवचरित्र संपादित करें

ब्रोन्फ्रेन्ब्रेनर का जन्म अप्रेल २९,१९१७ को मोस्को में हुआ था। उनकी छे साल होने से ही वे और उनकी परिवार अमेरिका में विस्थापित हुए जहाँ वे पहले पीट्सबर्ग पेन्सिलवानिया में रहे और बाद में न्यू यांर्क के ग्रामीण क्षेत्र में रहे। उनके पिता एक चिकित्सक थे। उनका पिता का नाम डाँ। अलेक्साँडर ब्रोन्फ्रेन्ब्रेनर और माँ का नाम कैमनेत्स्की ब्रोन्फ्रेन्ब्रेनर है। उनकी पत्नी का नाम लीसी उरि ब्रोन्फ्रेन्ब्रेनर है और उनके ६ बच्चे हैं। उनका देहांत सितंबर २५,२००५ को इताका में हुआ जब वे ८८ साल के थे।

शिक्षा संपादित करें

ब्रोन्फ्रेन्ब्रेनर ने कोर्नेल विश्वविद्यालय १९३८ में से मनोविज्ञान एवं संगीत में स्नातक प्राप्त की तथा हार्वर्ड विश्वविद्यालय से अपना उपस्नातक प्राप्त की। उन्होनें मिशीगन विश्वविद्यालय से विकास मनोविज्ञान में अपना डाँँक्टरेट की पूर्ती की। डाँक्टरेट की प्राप्ति के बाद उन्होने अन्य संस्थानों में काम किया जैसे यू.एस. सेना,मनोविज्ञान क्लिनिक,मिशीगन विश्वविद्यालय और कोर्नेल विश्वविद्यालय में सह अध्यापक, आदि। उन्होनें करीब ३०० अनुसंधान और १४ किताबें रची हैं।

शिशु विकास में उनका विचार संपादित करें

ब्रोन्फ्रेन्ब्रेनर का मानना था की मनुष्य के विकास में व्यक्ति के वातावरण और सामाजिक अवस्था अत्यंत प्रभाव करता है जिनमें परिवार, विद्यालय, दोस्त,संस्कृति आदि शामिल हैं। इन तत्वों के बीच के पारस्परिक सम्बंध का भी प्रभाव मनुष्य तथा शिशु विकास में महत्त्वदायिक है, यही उनका मानना था। इसी विचारों के आधार पर उन्होनें पारिस्थितिक सिस्टम सिद्धांत (एकोलोजिकल सिस्टम थियरी) की रूप रेखा की।इस सिद्धांत के अनुसार, शिशु विकास में पर्यावरण का प्रभाव अनेक स्तरों में पडती है जो उस बच्चे की परिवार, विद्यालय जो उससे करीब होती है, से लेकर दुनिया की सांस्कृतिक आदतें तक होती है। व्यक्तिगत जीवन में होने वाले संदर्भों का असर भी मनुष्य के विकास में महत्त्वपूर्ण है जो समय से जुडा हुआ है। इसके आधार पर उन्होनें पाँच स्तरों का उल्लेखन किया- माईक्रो सिस्टम जिसके अंतर्गत परिवार, दोस्त,आदि आते है; माक्रो सिस्टम जिसमें विधालय,अध्यापक आदि शामिल हैं; मेसो सिस्टम जिसमें पडोस के लोगों का प्रभाव आता है; क्रोमो सिस्टम जिसमें सांस्कृतिक मूल्यों का प्रभाव पडता है और क्रोनो सिस्टम जिसमें समय एवं जीवन की घटनाँए शामिल है।

हेड स्टार्ट संपादित करें

हेड स्टार्ट की स्थापना राज्य में फैली हुई गरीबी को मिटाने के लिए की गई थी जिसके माध्यम से राज्य के बच्चों का निर्बाध विकास हो। उन्हें इस विषय के ऊपर अन्य चर्चाओं के लिए भी अनेक संस्थापनाओं मे आमन्त्रित किया गया जहाँ बच्चों के विकास, शिक्षा,स्वास्थ्य विकास, मनो विकास आदि विषय पर चर्चा की जाती थी।

पुरस्कार और उपलब्धियाँ संपादित करें

१्. द जेम्स मेकीन कैटेल पुरस्कार द्वारा अमेरिकन सैकोलोजिकल अस्सोसियेशन।

२.चैर, १९७०, वाइट हाउस कोण्फेरेंस ओन चिलरेण।