क्रिप्टोकरेंसी संपादित करें

 
क्र्य्टोकरेन्सी

क्रिप्टोकरेंसी एक तरह का डिजिटल ऐसेट होता है, जिसके लिये क्रिप्टोग्राफी का प्रयोग किया जाता है। इसका प्रयोग आम तौर पर सामान और सेवा खरिदने के लिये किया जाता है। इसका आविरभाव बिटकोइन के साथ हुआ। इसका प्रयोग इन्टरनेट की सहायता से किया जा सकता है। इसकी सहायता से पैसो को सही तरह से निवेश किया जा सकता है। इसके प्रयोग के लिये किसी बैंक या किसी भी सरकारी सन्स्थान मे जाने की आवशयक्ता नही है। तात्कालिक समय से लगभग हज़ार क्रिप्टोकरेन्सी मौजूद है। इसमे से कुछ ऐसे है जिसका इस्तेमाल बहुत अधिक होता है। आपने पैसे यानी करेन्सी के कइ रूप देखे होगे, जैसे भारत मे रुपय , अमेरिका मे डोल्लर, ब्रिटैन मे पोण्ड ,यूरोप मे युरो आदि। इन सभी करेन्सी को आपने कागज़ के टुकड़े मे देखा होगा जिसे आप अपनी जेब मे रख सकते हो, उसे छु सकते हो। दुनिया के किसी भी देश मे वही की करेन्सी का इस्तेमाल करना पडता है। यही कारन है की आजकल डीजिटल या ओनलाइन पेमेन्ट का प्रोत्साहन किया जा रहा है। और अब एक ऐसा दौर शुरु हो चुका है,जिससे आप देख नही सकते है छू नही सकते है।

आवश्यकता संपादित करें

आज के समय मे यह सबसे मुल्यवान निवेश बन चुका है। कोई विकेंद्रित क्रिप्टोकरेंसी एक नेटवर्क और विशेष दर पर काम करती है जो उस समय परिभाषित की जाती है। किसी राष्ट्रीय मुद्रा की विनियम दर की तरह, क्रिप्टोकरेंसी का मूल्य भी सार्वजनिक रूप से जाना जाता है। केंद्रीयकृत मुद्राओं में एक केंद्रीय विनियामक निकाय है (भारतीय रुपय के लिए आरबीआई) जो अपनी आपूर्ति को नियंत्रित करने के लिए इकाइयां छापती है। दूसरी ओर, विकेन्द्रीकृत क्रिप्टोकरेंसी नई इकाइयों का उत्पादन नहीं कर सकती है और ना ही उन्हे उन संस्थाओं से समर्थन प्राप्त है जो उन इकाइयों मे मापा गया संपत्ति मूल्य रखती हैं। भारत सरकार द्वारा यह पूरी तरह से अवैध्य है इसलिये भारत सरकार द्वारा इसे मानयता नही दी गयी है। इसलिये भारत मे ना तो इसे कोइ खरीद सकता है ना ही बेच सकता है। यह एक कानुनन अपराध है। कुछ महत्वपुर्ण तरह के क्रिप्टोकरेंसी है- डैश, इथर, इथरम, लाइटकॉइन, मोनेरो, जेड कैश आदि।

नुकसान संपादित करें

क्रिप्टोकरेंसी मे एक बार हस्तांतरण होने के बाद उसे बदलना मुश्किल हो जाता है, क्योंकि उसमे ऐसा कोइ विकल्प ही नही होता। यदी आपकी वॉलेट का पासवर्ड खो जाता है, तो उसमे पडे आपके पैसे भी चले जाएगे क्युकि उसे प्राप्त करना असंभव है।

फायदे संपादित करें

क्रिप्टोकरेंसी मे धोखाधड़ी होने की संभावना बहुत ही कम है।क्रिप्टोकरेंसी की अगर बात की जाये तो यह अन्य डिजिटल पेमेंट से ज्यादा सुरक्षित है। इसमे हस्तांतरण फीस भी बहोत कम है बाकीयो से तुलना की जाये तो। इसमे खाते बहोत ही सुरक्षित होता है क्युकी इसमे अलग अलग प्र्कार के क्रिप्टोग्राफ़ी एल्गोरिथ्म का इस्तेमाल किया जाता है। क्रिप्टोकरेंसी कैप सीमा पर काम करती हैं लिटकॉइन की आपूर्ति ८४ मिलियन लिट कॉइन तक सीमित है और बिटकॉइन का २१ मिलियन बिटकॉइन है। प्रारंभिक सिक्का ऑफरिंग एक ऐसा साधन है जिसके द्वारा नए क्रिप्टोकरेंसी उद्यमों के लिए धन जुटाया जाता है। ये मुद्राएं सीमित आपूर्ति के लिए डिज़ाइन की जाती हैं, इस प्रकार मांग के साथ इसके मूल्य में बढ़ोतरी होती है।

संदर्भ संपादित करें

[1] [2] [3]

  1. https://www.deepawali.co.in/cryptocurrency-bitcoin-work-details-hindi-%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%9F%E0%A5%8B%E0%A4%95%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%82%E0%A4%B8%E0%A5%80.html
  2. http://www.hindigyanbook.com/cryptocurrency-kya-hai-kaise-kaam-karti-hai/
  3. https://www.1hindi.com/what-is-bitcoin-in-hindi-wiki/