सदस्य:Ashusnd/प्रयोगपृष्ठ

आशुतोष सिंह कौशिक

संपादित करें

आशुतोष सिंह कौशिक : (जन्म: 10 जनवरी 1980) वर्तमान में पूर्वांचल राज्य मोर्चा के राष्ट्रिय उपाध्यक्ष हैं l आशुतोष सिंह कौशिक का जन्म तत्कालीन उत्तर प्रदेश राज्य के आजमगढ़ जिला स्थित हरखपुरा खास ग्राम में श्रीमती मालती देवी और श्री सत्यनारायण सिंह के एक निम्न-वर्गीय परिवार में 10 जनवरी 1980 को हुआ था। हरखपुरा खास ग्राम के ही सरकारी विद्यालय में कक्षा एक की पढाई के बाद , 7 वर्ष की आयु में ही पिता के कार्यस्थल पश्चिम बंगाल जाने का मौका मिला तथा वहीँ पर बर्धमान जिले में इनकी आगे की पढाई लिखाई हुयी l युवावस्था में वह छात्र संगठन स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) में शामिल हुए | उन्होंने साथ ही साथ भ्रष्टाचार विरोधी नव निर्माण आन्दोलन में हिस्सा लिया। इन्होने अपनी स्कूली शिक्षा बर्धमान जिले के आसनसोल शहर में पूरी की। उन्होंने वर्ष 2002 में बर्धमान विश्वविद्यालय से स्नातक परीक्षा डिग्री प्राप्त की।