सांचौर - गर्मी शुरू होते ही हमारे आस-पास पक्षी अपना घोसला बनाने के लिए इधर उधर उड़ते रहते हैं। पक्षियों को विशेषकर गोरैयों को घोंसले में रहना पसंद है। पक्षियों को अपना बना बनाया घोसला मिले। इस सपने को साकार करने के लिए पालङी सोलंकियान के रहने वाले डाया राम चौधरी ने घोंसला अभियान की शुरुआत की। डाया राम ने अपनी कला से छोटे-छोटे कृत्रिम घोसले बनाए है। घोंसले बनाने का कार्य उन्होंने फरवरी माह 2023 से ही अपने घर पर प्रारंभ कर दिया था। चौधरी नें मोटे कागज के गत्ते से डिजाइनदार छोटे छोटे लगभग एक सौ घोसले बनाए हैं। उनका इनके अलावा भी और घोंसले बनाने का इरादा है। साथ ही लोगों को प्रेरित करते हुए इस अभियान से जोड़कर पक्षियों के लिए घोंसले बनाने का संकल्प लिया है। अभियान की शुरुआत सांचौर के पालङी सोलकियान के ग्राम पंचायत कार्यालय परिसर में घोंसला स्थापित करके की गई। चौधरी ने इस अभियान की सराहना करते हुए लोगों को इस अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इसके अलावा कई कार्यालयों में जाकर अधिकारियों को भी घोंसले भेंट किए जाएंगे। गाँव की सरकारी स्कूल में भी सभी शिक्षक साथियों को घोंसले भेंट करके पक्षियों को बचाने का संकल्प लिया गया। उनकी यह मुहिम पिछले कुछ महीनों से अनवरत जारी है। उन्होंने बचपन में कई चिड़ियों को घोंसला बनाने की जुगत में अपने घर में उड़ते हुए देखा है। चिड़िया अपना घोंसला गीरकर अपनी कुर्बानी दे देते हैं। उस समय हर किसी का दिल पसीज जाता है। तब से उन्होंने सोचा कि क्यों न हम इन पक्षियों की जान बचाकर उनका सहारा बने। उनके द्वारा घोंसले बनाने के अभियान में कई लोगों को जोड़ना है। ताकि लोग अपने मन में दयालुता का भाव रखते हुए पक्षियों का सहारा बने। हमें पक्षियों के घोंसले बनाने के साथ दाना पानी की व्यवस्था करनी चाहिए। इनका कहना है प्रत्येक व्यक्ति को अपने पेशेवर कार्य के अलावा भी सामाजिक सरोकारों के साथ ही कई अन्य पुण्य के कार्य भी करने चाहिए। हमें मूक प्राणियों की सेवा करने में आगे आना