सदस्य:Deepsi1610434/प्रयोगपृष्ठ/चार्लोटे टर्नर स्मिथ/

चार्लोटे टर्नर स्मिथ की हस्तलिपि
चार्लोटे टर्नर स्मिथ के सोनेट का चित्र
चार्लोटे टर्नर स्मिथ

चार्लोटे टर्नर स्मिथ संपादित करें

चार्लोटे टर्नर स्मिथ [४ मई १७४९ -२८ अक्टूबर १८०६ ] एक अंग्रेजी प्रेमपूर्ण कवि और उपन्यासकार थीं। उन्होंने अंग्रेजी सोननेट का पुनरुध्दार शुरु किया, गाॅथिक कथाओं के सम्मेलनों की स्थापना में मदद की, और संवेदनशीलता के [[राजनीतिक] उपन्यास लिखे। ये एक सफल लेखिका थीं , उन ने अपने करियर के दाैरान दस उपन्यास ,तीन कविताओं की पुस्तकें,चार बच्चों की किताबें और अन्य मिश्रित काम प्रकाशित किए । विलियम वर्ड्सवर्थ और सैमुएल टेलर कोलरीज और उपन्यासकार वॉल्टर स्कॉट जैसे समकालीन लोगों द्वारा स्मिथ की कविताओं और गद्द की प्रशंसा की गई। विद्वानों ने अब उन्हें संवेदना को बदनाम भावना की अभिव्यक्ति में बदलने के साथ श्रेय दिया है। हालांकि,१७९८ के बाद, स्मिथ की लोकप्रियता कम हो गई और १८०३ तक वह बेसहारा और बीमार थीं। वह मुश्किल से कलम धारण कर सकती थी,और अपने कर्जों का भुगतान करने के लिए उन्होंने अपनी किताबें बेच दीं। साल १८०६ में, स्मिथ का निधन हो गया। मोटे] उपन्यास तौर पर १९वीं शताब्दी के मध्य में लोग उन्हें भूल गए, अब उनके काम को फिर से प्रकाशित किया गया है और उन्हें एक महत्त्वपूर्ण रोमांटिक लेखक के रुप में मान्यता मिली है।

प्रारंभिक जीवन संपादित करें

स्मिथ का जन्म ४ मई १७४९ को लंदन में हुआ और १२ जून को बपतिस्मा हुआ। वह निकोलस टर्नर और अन्ना टावर्स की सबसे बड़ी बेटी थीं। उनके दो छोटे भाई बहन, निकोलस और कैथरीन एन, अगले पाँच सालों में पैदा हुए थे। स्मिथ का बचपन उनकी माँ की शुरुआती मौत (शायद कैथरीन को जन्म देने में) और उनके पिता के लापरवाह खर्च से बहुत बुरे आकार का था। अपनी पत्नी को खोने के बाद निकोलस टर्नर ने कूच किया और लूसी टावर्स, बच्चों की मासी ने बच्चों को संभाला। छः वर्ष की आयु में,चार्लोटे ने चिचेस्टर में स्कूल जाना शुरु किया और चित्रकार जॉर्ज स्मिथ से ड्राइंग का पाठ सीखा। दो साल बाद चार्लोटे, उनकी चाची,और उनकी बहन लंदन चले गए। वहाँ उन्होंने केंसिंग्टन में एक लड़कियों के स्कूल में भाग लिया, जहाँ उन्होंने नृत्य, ड्राइंग, संगीत और अभिनय सीखा। चार्लोटे को कविताएँ लिखना और पढ़ना बहुत पसंद था, और उन्हें कविताएँ लिखने के लिए उनके पिता ने उन्हें प्रोत्साहित किया था।

विवाह और पहले प्रकाशन संपादित करें

स्मिथ के पिता ने इंगलैंड लौटने पर वित्तीय कठिनाइयों का सामना किया। इसके कारण उन्हें परिवार के कुछ हिस्सेदारी बेचने और १९६५ में अमीर हेनरीयेट्टा मेरिटोन से शादी करने को मजबूर होना पड़ा। स्मिथ ने बारह वर्ष की आयु में समाज में प्रवेश किया और उन्होंने स्कूल छोड़ दिया और घर पर ही पड़ाई की। २३ फरवरी १७६५ को, पंद्रह वर्ष की आयु में उन्होंने रिचर्ड स्मिथ के बेटे बेंजामिन स्मिथ, एक धनी वेस्ट इंडियन व्यापारी और ईस्ट इंडिया कंपनी के निदेशक के साथ विवाह किया। यह प्रस्ताव उनके पिता द्वारा उनके लिए स्वीकार किया गया था। स्मिथ का वैवाहिक जीवन बहुत ही दुखमय था। उन्होंने वाणिज्यिक चेप्ससाइड में रहने की घृणा की। उन्होंने अपने ससुराल वालो के साथ लड़ाई की और उन्होंने अपने ससुराल वालों को अशिक्षित बताया। इसके बाद उनके ससुराल वाले उनके पढ़ने, लिखने और ड्राइंग में अपना समय व्यतीत करने के लिए उन्हें तंग करते थें। इससे भी बदतर, बेंजामिन हिंसक, अविश्वसणीय, और निंदनीय साबित हुआ। अपने पति से अलग होने के बाद,स्मिथ चेचेस्टर के निकट एक शहर में चली गई और उन्होंने उपन्यास लिखने का फैसला किया, क्योंकि वे कविताओं से ज्यादा पैसा कमा सकती थीं। स्मिथ ने १७८० के दशक के दौरान एक उपन्यासकर के रुप में अपने करियर की शुरुआत की। उनका पहेला उपन्यास,एम्मेलिन (१७८८), सफल रहा, और उस उपन्यास की महीने के भीतर १५०० प्रतियाँ बिक गई थी। अगले दस वर्षोऺ में उन्होंने एथिलिन्डे (१७९८), सेलेस्टिना (१७९१), डेसमंड (१७९२), द ओल्ड मैनर हाउस (१७९३), द वांडरिंग्स अॉफ वॉरविक (१७९४), द बनबर्ड मैन (१७९४), मोंटल्बर्ट (१७९५), मार्चमॉन्ट (१७९६), और द यंग फिलॉसॉफ़र (१७९८), आदि लिखें।

बीमारी और मृत्यु संपादित करें

स्मिथ ने कई वर्षो तक गठिया कि शिकायत की, जिसने उनके कविता लिखने को और अधिक कठिन और दर्दनाक बना दिया। वह अपने जीवन के अंतिम समय में लगभग लंगड़ी हो गई थीं। २३ फरवरी १८०६ को, उनके पति कि देनदारों की जेल में मृत्यु हो गई। स्मिथ को अंतत: उनके पति के पास जो उनके पैसे थे, वे वापस मिल गए, लेकिन वो उन पैसो से कुछ भी करने के लिए बहुत बीमार थीं। २८ अक्टूबर १८०६ को टिलफोर्ड में कुछ महीने बाद उनका निधन हो गया और उन्हें गिल्डफोर्ड के निकट स्कोट चर्च में दफनाया गया।


संर्दभ संपादित करें

https://www.poemhunter.com/charlotte-smith/

https://en.wikipedia.org/wiki/Charlotte_Turner_Smith

https://www.poetryfoundation.org/poets/charlotte-smith