सदस्य:Hindustanilanguage/कठपुतली खातों से हमको क्यों सतर्क रहना चाहिए

कठपुतली किसी भी विकिमीडिया परियोजना पर वह सदस्य खाता है जिसे कोई सदस्य अपने नितान्त निजी स्वार्थ के लिए और विकिपीडिया के नियमों का उल्लंघन करने के लिए बनाता है। साधारणतया कोई भी सदस्य एक से ज्यादा खाता बना सकता है परन्तु उसे इन खातों की जानकारी अपने मुख्य खाते व सभी द्वितीयक खातों पर देनी चाहिए। विभिन्न खातों का दुरपयोग विकिपीडिया समुदाय के विश्वास का गंभीर उल्लंघन माना जाता है। ऐसा होने पर सभी प्रभावित खाते और इन खातों के पीछे के सदस्य को विकिपीडिया से प्रतिबंधित किया जा सकता है।

कुछ स्थान जहाँ पर कठपुतली खातों का दुरुपयोग हो सकता है
  • किसी भी विशेषाधिकार प्राप्त करने के लिए अपने समर्थन में सदस्य संख्या बढ़कर दिखाने के लिए।
  • लेख सामग्री हटाने की चर्चाओं के समर्थन या विरोध में सदस्य संख्या बढ़कर दिखाने के लिए। इसी प्रकार का व्यव्हार प्रस्तावों की चर्चा के दौरान हो सकता है।
  • किसी दूसरे सदस्य पर व्यक्तिगत प्रहार के लिए। ऐसे समयों में एक ही व्यक्ति दूसरों पर हमला कर रहा होता है, पर लगता तो यूँ है कि कई सदस्य मिलकर यह काम कर रहे हैं।
  • किसी ऐसे सदस्य का दूसरा खाता जिसपर अवरोध लगा हो। यदि अवरोध लगे इस सदस्य के दूसरे खाते का पता न लगे तो किसी प्रबंधक के अवरोध लगाने का कोई लाभ नहीं होगा।
  • लोग निहित स्वार्थ/ हित की पूर्ति के लिए भी कठपुतली खाते बनाते हैं।
ऐसे स्थान जहाँ एक से अधिक खातों का उपयोग सम्भव है
  • प्रबंधकगण कई बार एक से अधिक खाता खोलते हैं ताकि परीक्षण का कार्य सम्भव हो जैसे कि अंग्रेज़ी के स्वर्गीय प्रबंधक जॉन जी ने दो खाते en:JohnCD (alt) और en:JohnCD (test) इसी लक्ष्य से खोले थे, परन्तु नियमों के अनुसार सदस्यपृष्ठ पर उन्होंने इसकी घोषण भी की थी।
  • एक स्थापित सदस्य दूसरा खाता बना सकता है यदि कूटशब्द भूल गया हो और किसी भी प्रकार से वह लॉग-इन नहीं कर पा रहा हो। परन्तु इस बात की भी सदस्य को घोषणा करना चाहिए।
किसी सन्देह की स्थिति में कठपुतली खाते को कैसे पहचाना जाए?

किसी भी सन्देह की स्थिति में सर्वप्रथम किसी भी विकिपीडिया पृष्ठ पर चर्चा की जा सकती है। इसके पश्चात उस कड़ी का हवाला देकर इस मेटा की कठपुतली-जाँच कड़ी पर स्टीवर्डज़ के समक्ष आवेदन रखा जा सकता है। यह कार्य कोई प्रबंधक तथा कोई भी अन्य सदस्य कर सकता है।

कठपुतलियों का शर्मनाक उदाहरण
  • कॉमन्ज़ पर मेरे सदस्यपृष्ठ पर 2017-10-21T22:10:53‎ के समय स:Cindy Markham ने मुझे एक आपत्तिजनक श्रेणी से जोड़ दिया। एक सदस्य ने इस सम्पादन को तुरन्त हटा दिया। बाद में पता चला कि स:Cindy Markham दरअसल स:INeverCry का ही कठपुतली खाता है। आई नेवर क्राई जी विभिन्न विकि परियोजनाओं में लगभग ग्यारह लाख सम्पादन रखते थे, जिसमें से लगभग दस लाख तो कॉमन्ज़ पर ही थे। वे कॉमन्ज़ पर किसी समय प्रबंधक भी थे और काफ़ी सराहनी कार्य भी किया था। फिर भी वे इतने गिर गए कि समय-समय नए कठपुतली खाते लाकर दूसरे सदस्यों को सताने लगे। अब उन पर सभी विकिमीडिया परियोजनाओं पर से प्रतिबंध लग गया है।

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें