आर. वैशाली

भारतीय शतरंज खिलाड़ी

आर. वैशाली (जन्म: 21 जून 2001) भारतीय शतरंज खिलाड़ी है। इस वुमेन ग्रांड मास्टर ने भारत के राष्ट्रीय चैंपियनशिप और वर्ल्ड अंडर-14 गर्ल्स चेस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। वैशाली 15 वर्षीय भारतीय ग्रैंड मास्टर रमेशबाबू प्रग्नानंदा की बड़ी बहन है।

आर. वैशाली
व्यक्तिगत जानकारी
राष्ट्रीयता भारत
खेल
खेल शतरंज

व्यक्तिगत जीवन और पृष्ठभूमि संपादित करें

वैशाली का जन्म 21 जून, 2001 को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में हुआ था। जब वह छह बरस की थीं तो माता पिता ने उनका ध्यान टेलीविजन से हटाने के लिए चित्रकारी और शतरंज के खेल की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया।[1] 2012 में अंडर-11 गर्ल्स नैशनल चैपियनशिप में उन्होंने एक स्वर्ण पदक जीता, जिससे उन्हें विश्व युवा चैंपियनशिप में भाग लेने का अवसर मिला।

वैशाली ने साल 2012 में स्लोवेनिया में आयोजित अंडर-12 गर्ल्स वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती। इस जीत के बाद वैशाली ने इंडियन वुमेन ग्रैंडमास्टर टाइटल हासिल कर लिया।[2]

उपलब्धियाँ संपादित करें

वैशाली ने अंडर-11 राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप और अंडर-13 गर्ल्स नैशनल चेस चैंपियनशिप 2012 में स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने उसी वर्ष अंडर-12 वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी एक स्वर्ण जीता। अंडर-15 गर्ल्स चेस चैंपियनशिप 2014 में भी स्वर्ण पदक हासिल किया।[3] वैशाली ने 2015 और 2016 में लगातार दो वर्ष राष्ट्रीय जूनियर गर्ल्स शतरंज चैंपियनशिप में गोल्ड जीता। इस प्रदर्शन से उन्हें एशियाई चेस चैंपियनशिप और वर्ल्ड यूथ चेस चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिल गया।[3]

वैशाली ने 2015 में आयोजित अंडर-14 गर्ल्स वर्ल्ड चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने जून 2020 में आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिता फीडे.कॉम वीमेन स्पीड चेस चैंपियनशिप में पूर्व वर्ल्ड चैंपियन अंतावोनेता स्टीफानोवा को हराकर बड़ा उलटफेर किया।[4] 2017 में वैशाली ने एशियन इंडिविजुअल ब्लिट्ज चेस चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल हासिल किया। 2018 में भारतीय महिला ग्रैंडमास्टर (डब्ल्यूजीएम) बनीं। फीडे ऑनलाइन चेस ओलंपियाड 2020 में वो रूस के ख़िलाफ़ फ़ाइनल में स्वर्ण जीतने वाली भारतीय टीम की सदस्य थीं।[3]

पदक संपादित करें

  • 2012- अंडर 11 नैशनल चेस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक2012- अंडर 13 गर्ल्स नैशनल शतरंज चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक
  • 2017- एशियाई व्यक्तिगत ब्लिट्ज शतरंज चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक
  • 2014- अंडर 15 गर्ल्स नैशनल शतरंज चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक
  • 2015- 2016 नैशनल जूनियर गर्ल्स शतरंज चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक

संदर्भ संपादित करें

  1. "आर वैशाली: शतरंज की बिसात पर दिग्गजों को मात देती चेन्नई की महिला ग्रैंड मास्टर". BBC News हिंदी. 2021-01-27. अभिगमन तिथि 2021-02-17.
  2. "BBC ISWOTY- आर वैशाली: शतरंज की बिसात पर दिग्गजों को मात देती चेन्नई की महिला ग्रैंड मास्टर". BBC News हिंदी. 2021-01-27. अभिगमन तिथि 2021-02-17.
  3. "Indian Grandmaster R Vaishali Defeats Former World Chess Champion Antaoneta Stefanova". https://www.outlookindia.com/. अभिगमन तिथि 2021-02-17. |website= में बाहरी कड़ी (मदद)
  4. Kumar, P. K. Ajith. "Women's Speed Chess: The Praggnanandhaa touch in R. Vaishali". Sportstar (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2021-02-17.