अरे डेटा स्ट्रक्चर

परिचय संपादित करें

कंप्यूटर विज्ञान में, एक अरे डेटा स्ट्रक्चर एक डेटा स्ट्रक्चर है जिसमें तत्वों का संग्रह होता है। प्रत्येक तत्व को कम से कम एक अरे इंडेक्स या कीय द्वारा पहचाना जाता है। एक अरे को संग्रहीत किया जाता है ताकि प्रत्येक तत्व की स्थिति को गणितीय सूत्र के आधार पर गिना जा सके। डेटा स्ट्रक्चर का सरलतम प्रकार एक रैखिक सरणी है, जिसे वण् डायमेंशनल अरे कहा जाता है। अरे के पहले तत्व का मेमोरी पता फर्स्ट एड्रेस या फौंडेशन् एड्रेस कहलाता है। क्योंकि मैट्रिक्स की गणितीय अवधारणा को टू डायमेंशनल ग्रिड के रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है, दो आयामी अरे को कभी-कभी मैट्रिक्स कहा जाता है। कुछ मामलों में शब्द "वेक्टर" का उपयोग किसी अरे के उल्लेख में कंप्यूटिंग में किया जाता है। अरे अक्सर तालिकाओं को लागू करने के लिए उपयोग किया जाता है। शब्द टेबल को कभी-कभी अरे के पर्याय के रूप में प्रयोग किया जाता है। ऐरे सबसे पुराना और सबसे महत्वपूर्ण डेटा स्ट्रक्च है।

 
अरे डेटा स्ट्रक्चर

उपयोग संपादित करें

   अरे लगभग हर प्रोग्राम द्वारा उपयोग किया जाता है। वे कई और भी डेटा स्ट्रक्चर्स को कार्यान्वित करने के लिए उपयोग किया जाता है, जैसे लिस्ट्स और स्ट्रिंग्स। वे कंप्यूटर के पते के तर्क को प्रभावी ढंग से शोषण करते हैं। अरे मुख्य रूप से उपयोगी होती हैं क्योंकि तत्व सूचकांकों को चलाने के समय में गणना की जा सकती है। एक अरे डेटा स्ट्रक्चर के तत्वों को समान आकार की आवश्यकता होती है और उन्हें समान डेटा प्रतिरूप का उपयोग करना चाहिए। शब्द अरे का इस्तेमाल अक्सर ऐरे डेटा टाइप के लिए किया जाता है। अरे प्रकार अक्सर अरे स्ट्रक्चर द्वारा कार्यान्वित किए जाते हैं। प्रोग्राम में आंशिक या पूर्ण नियंत्रण प्रवाह को निर्धारित करने के लिए एरे का उपयोग किया जा सकता है। जब डेटा ऑब्जेक्ट को किसी अरे में संग्रहीत किया जाता है, तो व्यक्तिगत ऑब्जेक्ट्स एक इंडेक्स द्वारा चुने जाते हैं जो आमतौर पर एक नोण नेगेटिव स्केलर इन्टिजर होता है। इंडेक्स को सबस्क्रिप्ट भी कहा जाता है। 

डायमेंशन संपादित करें

एक इंडेक्स एक संग्रहीत ऑब्जेक्ट में अरे मान को मैप करता है। वण् डायमेंशनल अरे एक प्रकार का लीनियर अरे है। एक अरे एक कंटेनर ऑब्जेक्ट है जिसमें एकल प्रकार के मानों की निश्चित संख्या होती है। अरे की लंबाई तब बनाई जाती है जब अरे बनाई जाती है। एक अरे डेटा वस्तुओं का एक संग्रह है जो एक ही प्रकार के होते हैं और एक सामान्य नाम का उपयोग करते हुए एक्सेस किया जाता है। एक या अधिक बड़े अरेयो को कभी-कभी प्रोग्राम डयनमिक मेमोरी अलोकेशन का अनुकरण करने के लिए उपयोग किया जाता है। जावा प्रोग्रामिंग भाषा में, एक मल्टीडिमेन्शनल अरे एक अरे है जिसका घटक स्वयं अर्रे हैं। इसका एक परिणाम यह है कि पंक्तियों को लंबाई में भिन्न करने की अनुमति है। एरेज़ प्रोग्रामिंग में इस्तेमाल किया जाने वाला एक शक्तिशाली और उपयोगी अवधारणा है। अरे तत्वों के रूप में स्ट्रिंग्स का उपयोग नहीं कर सकते बल्कि इन्टिजर का उपयोग करना चाहिए। एक अरे का डायमेंशन एक तत्व का चयन करने के लिए आवश्यक सूचकांक की संख्या है। इस प्रकार वण् डायमेंशनल अरे डेटा की एक सूची है। एक टू डायमेंशनल अरे डेटा का एक रेक्टांग्ल है। एक थ्री डायमेंशनल अरे डेटा का एक ब्लॉक है। [1] [2]

  1. https://en.wikipedia.org/wiki/Array_data_structure
  2. https://www.w3schools.in › Data Structures