आगरा ताज महल

उत्तर प्रदेश, भारत का शहर


Historyलेख

संपादित कर

More

आगरा भारतीय राज्य उत्तर प्रदेश में यमुना नदी के तट पर स्थित एक नगर है। यह राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के २०६ किलोमीटर (१२८ मील) दक्षिण में स्थित है। भारत की २०११ की जनगणना के अनुसार १५,८५,७०४ की जनसंख्या के साथ आगरा उत्तर प्रदेश का चौथा और भारत का २३वां सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर है।

आगरा

नगर

Agra 33 - Shivaji monument in front of Red Fort (41541115414).jpg Agra Jama Masjid (9960479724).jpg

Taj Mahal, Agra, India edit2.jpg

Itimad-ul-Daulah.jpg Mariam's Tomb wikijib-26.jpg

Akbar's Tomb - Gateway and walls round.jpg Chini Ka Rauza, Agra, India - October 2014.jpg

ऊपर से दक्षिणावर्त: आगरा दुर्ग के सामने शिवाजी स्मारक, जामा मस्जिद, ताज महल, मरियम मकबरा, चीनी का रोजा, अकबर का मकबरा एवं एतमादुद्दौला का मकबरा

उपनाम: ताज नगर

आगरा की उत्तर प्रदेश के मानचित्र पर अवस्थितिआगराआगरा

उत्तर प्रदेश के मानचित्र पर

भारत के मानचित्र पर

एशिया के मानचित्र पर

सभी दिखायें

निर्देशांक: 27°11′N 78°01′E / 27.18°N 78.02°E

देश

Flag of India.svg भारत

राज्य

उत्तर प्रदेश

मंडल

आगरा

जिला

आगरा

शासन

• प्रणाली

नगर निगम

• सभा

आगरा नगर निगम

• मेयर[1]

नवीन जैन (भाजपा)

ऊँचाई

171 मी (561 फीट)

जनसंख्या (2011)[2]

• नगर

15,85,704

• दर्जा

24वाँ

• महानगर[3]

17,60,285

भाषा

• आधिकारिक

हिन्दी[4]

• अतिरिक्त आधिकारिक

उर्दू[4]

समय मण्डल

भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30)

दूरभाष कोड

0562

वाहन पंजीकरण

UP-80

लिंगानुपात

0.875 ♂/♀

साक्षरता

73.11%

वेबसाइट

जिले की आधिकारीक वेबसाइट

दिल्ली सल्तनत के उदय से पहले आगरा का इतिहास स्पष्ट नहीं है। १७ वीं शताब्दी के एक वृत्तांत में सिकंदर लोदी (१४८८-१५१७) के समय से पहले आगरा को एक पुरानी बस्ती के रूप में बुलाया था, जो महमूद गजनवी द्वारा इसके विनाश के कारण महज एक गाँव था। ११ वीं सदी के फ़ारसी कवि मासूद सलमान ने आगरा के किले पर गजनवी के आक्रमण का उल्लेख किया है, जो तब राजा जयपाल के शासनाधीन था। जयपाल के आत्मसमर्पण के बावजूद, महमूद ने किले को लूट लिया था। १५०४ में सिकंदर लोदी ने अपनी राजधानी को दिल्ली से आगरा स्थानांतरित किया था। उनके काल में किले में कई महल, कुएँ और एक मस्जिद का निर्माण किया गया। १५२६ में पानीपत के प्रथम युद्ध में हार के बाद यह मुगल शासन के अंतर्गत आया। १५४० और १५५६ के बीच, शेरशाह सूरी ने इस क्षेत्र पर शासन किया। यह १५५६ से १६४८ तक मुगल साम्राज्य की राजधानी रहा। आगरा पर बाद में मराठों का अधिपत्य रहा, जिनके बाद यह ब्रिटिश राज के अंतर्गत आ गया।

आगरा अपनी कई मुगलकालीन इमारतों के कारण एक प्रमुख पर्यटन स्थल है, विशेषकर ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी के लिये, जो सभी यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल हैं। दिल्ली और जयपुर के साथ आगरा गोल्डन ट्राइंगल टूरिस्ट सर्किट में शामिल है; और लखनऊ और वाराणसी के साथ यह उत्तर प्रदेश राज्य के एक पर्यटक सर्किट, उत्तर प्रदेश हेरिटेज आर्क का हिस्सा है। सांस्कृतिक रूप से आगरा ब्रज क्षेत्र में स्थित है। आगरा २७.१८° उत्तर ७८.०२° पूर्व में यमुना नदी के तट पर स्थित है। समुद्र-तल से इसकी औसत ऊँचाई क़रीब १७१ मीटर (५६१ फ़ीट) है। यह यमुना एक्सप्रेसवे के माध्यम से दिल्ली से और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के माध्यम से लखनऊ से जुड़ा हुआ है।

इतिहास संपादित करें

आगरा एक ऐतिहासिक नगर है, जिसके प्रमाण यह अपने चारों ओर समेटे हुए है। वैसे तो आगरा का इतिहास मुख्य रूप से मुगल काल से जाना जाता है लेकिन इसका सम्बन्ध महर्षि अन्गिरा से है जो १००० वर्ष ईसा पूर्व हुए थे। इतिहास में पहला ज़िक्र आगरा का महाभारत के समय से माना जाता है, जब इसे अग्रबाण या अग्रवन के नाम से संबोधित किया जाता था। कहते हैं कि पहले यह नगर आयॅग्रह के नाम से भी जाना जाता था। तौलमी पहला ज्ञात व्यक्ति था जिसने इसे आगरा नाम से संबोधित किया।

आगरा शहर को सिकंदर लोदी ने सन् 1506 ई. में बसाया था। आगरा मुगल साम्राजय की चहेती जगह थी। आगरा 1526 से 1658 तक मुग़ल साम्राज्य की राजधानी रहा। आज भी आगरा मुग़लकालीन इमारतों जैसे - ताज महल, लाल किला, फ़तेहपुर सीकरी आदि की वजह से एक विख्यात पर्यटन-स्थल है। ये तीनों इमारतें यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल की सूची में शामिल हैं। बाबर (मुग़ल साम्राज्य का जनक) ने यहाँ चौकोर (आयताकार एवं वर्गाकार) बाग़ों का निर्माण कराया।

शिक्षा संपादित करें

मुग़ल काल से ही आगरा इस्लाम की शिक्षा का एक केंद्र रहा है। ब्रिटिश शासन के समय अंग्रेज़ों ने यहाँ आगरा में पाश्चात्य शिक्षा को बढ़ावा दिया। वर्ष १८२३ में यहां भारत के प्राचीनतम महाविद्यालयों में प्रमुख आगरा कॉलेज आगरा की स्थापना हुई । अन्य प्रमुख महाविद्यालय हैं राजा बलबंत सिंह महाविद्यालय, जिसे क्षेत्रफल की दृष्टि से एशिया के सबसे बड़े महाविद्यालय होने का गौरव प्राप्त है, सेंट जोन्स कॉलेज, बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय, तथा बी डी जैन कन्या महाविद्यालय। यह सभी महाविद्यालय बी आर अम्बेडकर विश्वविद्यालय ( पूर्व में आगरा विश्वविद्यालय)से सम्बद्ध हैं। आगरा स्थित एक अन्य प्रमुख विश्वविद्यालय है दयालबाग विश्व विद्यालय ।भारतीय लेखकों में प्रमुख बाबू गुलाबराय की जन्म और कर्म भूमि यही थी। वर्तमान में यहाँ माध्यमिक शिक्षा परिषद् (यू.पी. बोर्ड), इलाहाबाद; केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सी.बी.एस.ई. बोर्ड), दिल्ली; और आई.सी.एस.ई. बोर्ड से सम्बद्ध हिन्दी व अंग्रेजी माध्यम के कई विद्यालय हैं:

आगरा पब्लिक स्कूल, विजय नगर कॉलोनी

एयर फ़ोर्स स्कूल

केंद्रीय विद्यालय

मुफ़ीद-ए-आम इण्टर कॉलेज, पण्डित मोती लाल नेहरू रोड

गायत्री पब्लिक स्कूल, वजीरपुरा सड़क

महावीर दिगम्बर जैन इण्टर कॉलेज, अहिंसा चौक, हरीपर्वत

चौधरी सीएम पब्लिक स्कूल,दौरेठा नं.2 शाहगंज आगरा

दिल्ली पब्लिक स्कूल, दयालबाग

राजकीय पॉलीटेक्निक मनकेड़ा, आगरा

सरस्वती शिशु मंदिर, उत्तर विजय नगर कॉलोनी

सेंट जोसेफ़ गर्ल्स इण्टर कॉलेज, पालीवाल पार्क गेट

सेंट पीटर्स कॉलेज, वजीरपुरा रोड

सेंट पॉल्स चर्च कॉलेज, सिविल लाइन्स

सेंट फ्राँसिस कान्वेंट स्कूल, वज़ीरपुरा सड़क

होली पब्लिक स्कूल, सिकन्दरा

राजकीय इंटर कॉलेज, आगरा।