सदस्य:Sbharti/गाँवों का अंतर्जाल

भारत गाँवों का देश है। भारत में कोई ५ लाख से ज्यादा गाँव हैं। हालाँकि आधी से ज्यादी जनता गाँव में रहती है, पर इनके बारे में ज्यादा कोई चर्चा नहीं. होती। इस परियोजना में हम हर गाँव के लिए इस विकि पर एक लिंक बनाना चाहते हैं, जिससे इन गाँवो की जानकारी दुनिया तक पहुँच सके। हमारा उद्देश्य है कि देश के हर कोने से लोगों को अपने गाँवो के बारे में लिखने के लिए उत्साहित करना। जैसे भारत की ईकाई गाँव है, उसी तरह भारत के मौलिक स्वरूप गाँवो से ही ऊभर कर आए हैं।

सुझाव संपादित करें

  1. जब भी कोई अपने गाँव को अंतर्जाल पर ढूढे तो उसे एक लिन्क तो मिले, उसके बाद उसमें गाँव की जानकारी डालना उसका काम है।
  2. एक नाम के कई गाँव हैं भारत में। कभी कभी तो एक ही जिले में पाँच गाँव एक ही नाम के होते हैं। नामों को अगर प्रखण्ड, जिला, राज्य या फिर किसी और तरीके से एकाकी पहचाना जा सके तो लोगों को ढूँढने में आसानी होगी।
  3. शहरों की तरह गाँवो का भी एक साँचा बनाया जा सकता है, जिससे लोगों को गाँवो के सम्बंधित जानकारी देने में आसानी रहे।
  4. प्रखण्डों के नाम से प्रखण्ड हटाया जा सकता है अगर ऐसे पन्ने पहले से ना हों तो।
  5. गाँवों की जानकारी अंतर्जाल के अन्य सूत्रों से बढाई जा सकती है। इसके लिए निरंतर खोज और जोड़ की आवश्यकता है। कुछ सूत्र इस प्रकार हैं -
    1. भारतीय जनगणना

कार्य संपादित करें

सदस्य:ग्रामीणबॉट इस पर कार्य कर रहा है। इसे देखने के लिये ग्रामीणबॉट अंतर्जाल देखें।