सदस्य पृष्ठ वार्ता चिट्ठा मेरा प्रयोगस्थल पाइपलाइन काम की कड़ियाँ 

श्री गणेशाय नमः, मुनि महाराज के आशीर्वाद से मैं निरन्तर लिखता रहूँ।

  • {{संस्कृत व्याकरण}} का साँचा बना लिया। कुछ अपने पास पड़ी एक पुस्तक से और कुछ विकिपीडिया के लेखों से मदद ली। नाम बहुत बढ़ गये हैं, किसी विशेषज्ञ की मदद लेकर छंटनी करनी पड़ेगी।
  • {{संस्कृत साहित्य}} का साँचा बनाना शुरु किया है, बहुत विभाग टाइप हैं संस्कृत साहित्य में, टाइम लगेगा अभी। फिलहाल तो साँचे में कुछ तकनीकी गड़बड़ आ गयी है, देखते हैं।-- श्रीश e-पण्डित  वार्ता  १४:४५, ५ सितंबर २०१० (UTC)
  • संस्कृत व्याकरण और संस्कृत साहित्य का साँचा लगाना है। रात हो गयी, बॉट चलाने का टाइम हो गया। विकिपीडिया कहता है कि बॉट उस समय चलाने चाहिये जब सर्वर पर रिसोर्स का बोझ कम हो, अब अपने हिन्दी विकिपीडिया पर तो रात को ही हलचल कम होती है, बाकी सर्वर का वो जानें।-- श्रीश e-पण्डित  वार्ता  १६:५२, ६ सितंबर २०१० (UTC)
  • सम्पादन संख्या की सूची में २०वें से १७वें नम्बर पर आ गये। सौ और सम्पादनों के बाद १५वें पर पहुँचा जाऊँगा। अगला लक्ष्य टॉप टैन में आना है।-- श्रीश e-पण्डित  वार्ता  १६:५२, ६ सितंबर २०१० (UTC)
  • लीजिये सम्पादन संख्या में १५वें क्रमाँक पर आ गये। अब लगभग ६०० सम्पादनों के बाद १२वें क्रमाँक पर पहुँच जायेंगे। उसके बाद १२वें से ६ठे क्रमाँक के बीच वर्तमान में केवल रोहित रावत जी ही सक्रिय हैं तो कुछ समय बाद टॉप टेन में भी आने की आशा है। टॉप टेन में आने के बाद यद्यपि सम्पादन संख्या का स्कोर बहुत बड़ा है लेकिन टॉप टेन में इस समय केवल चार ही सदस्य सक्रिय हैं।-- श्रीश e-पण्डित  वार्ता  ००:४८, १८ सितंबर २०१० (UTC)
  • मेरे विचार से संस्कृत विकिपीडिया में कुछ लेखों का योगदान दे सकता हूँ। कम से कम वो तो लिख ही सकता हूँ जिसमें किसी किताब से देखकर टीपना (टाइप करना) ही है। तो आज से उधर भी शुरु करते हैं।-- श्रीश e-पण्डित  वार्ता  १७:१९, ६ अक्तूबर २०१० (UTC)