स्वागत!  नमस्कार Kranti Nautiyal जी! आपका हिन्दी विकिपीडिया में स्वागत है।

-- नया सदस्य सन्देश (वार्ता) 09:31, 28 सितंबर 2017 (UTC)उत्तर दें

पहले से लेख तो नहीं बना हुआ संपादित करें

@Kranti Nautiyal जी, आप जो भी नया लेख बनाये, उस से पहले ये जरूर जांच कर ले की उस नाम से पहले से लेख तो नहीं बना हुआ। जैसे आप नन्द किशोर नौटियाल लेख के साथ कर रहे है, जो की पहले से नन्दकिशोर नौटियाल नाम से बना हुआ है। ऐसे सम्पादन करने से बचे। विकिपीडिया पर आप का स्वागत है। ☆★चाहर धर्मेंद्र--राम राम जी-- 06:41, 28 अक्टूबर 2022 (UTC)उत्तर दें
धर्मेंद्र जी नमस्कार, सुझाव हेतु धन्यवाद।

किन्तु एक ही नाम के दो व्यक्ति हैं तो इसमें क्या किया जाए कृपया मार्गदर्शन करें। साभार, Kranti Nautiyal (वार्ता) 06:59, 28 अक्टूबर 2022 (UTC)उत्तर दें

Kranti Nautiyal ज़ी , नमस्ते अगर हां ऐसा हो सकता है यदि एक नाम के दो व्यक्ति होतो विकिपीडिया पर लेख बनाते वक्त उनके नाम के बाद उनका व्यवसाय लिखें जैसे रामसेतु और राम सेतु (फिल्म) इत्यादि, लेकिन यें याद रखे दोनों व्यक्ति में अलग सामग्री होनी चाहिए , अगर एक जैसे सामग्री लेख में मौजूद हुई तो पहले इस नाम से बनाये लेख का दूसरे लेख का प्रतिलिपि लेख या मूल लेख मापदंड बताकर हटाया जा सकता है। →  αѵίɾαʍ7 ([ʆεt'ς tαʆƘ🇮🇳])← 07:16, 28 अक्टूबर 2022 (UTC)उत्तर दें
बिल्कुल सही, साथ ही इस बात का भी ध्यान रखना है की जो भी जानकारी दी जा रही है वो सन्दर्भ के साथ हो। ☆★चाहर धर्मेंद्र--राम राम जी-- 07:21, 28 अक्टूबर 2022 (UTC)उत्तर दें
@Kranti Nautiyal जी, नन्द किशोर नौटियाल लेख के साथ आप ऐसा नहीं कर रहे है। यदि सन्दर्भ नहीं हुए तो इस लेख को हटाया भी जा सकता है। ☆★चाहर धर्मेंद्र--राम राम जी-- 07:27, 28 अक्टूबर 2022 (UTC)उत्तर दें
नमस्कार धर्मेंद्र जी।
धन्यवाद,
दोनों व्यक्ति उत्तराखंड से ही हैं और पूरी तरह अलग हैं। कुछ संदर्भ उपलब्ध हैं और जोड़े जा रहे हैं। वैसे मुख्यधारा की मीडिया बिना पैसे और पीआर वाले जमीनी समाजसेवकों को कवर कहाँ करता है। फिर भी कुछ मुख्यधारा की मीडिया से कुछ संदर्भ जोड़ने का प्रयास कर रहा हूँ।
साभार,
क्रान्ति Kranti Nautiyal (वार्ता) 10:49, 28 अक्टूबर 2022 (UTC)उत्तर दें
Kranti Nautiyal जी। मेरा तो यही मानना है की हमारे पास किसी लेख को बनाने के लिए संदर्भ नहीं है तो सब से पहले लेख ना बना कर संदर्भ की खोज करें। संदर्भ के साथ जानकारी देने का प्रयत्न करें।
☆★चाहर धर्मेंद्र--राम राम जी-- 14:42, 28 अक्टूबर 2022 (UTC)उत्तर दें

बग्वाळ पृष्ठ को शीघ्र हटाने का नामांकन संपादित करें

 

नमस्कार, आपके द्वारा बनाए पृष्ठ बग्वाळ को विकिपीडिया पर पृष्ठ हटाने की नीति के मापदंड व2 के अंतर्गत शीघ्र हटाने के लिये नामांकित किया गया है।

व2 • परीक्षण पृष्ठ

इसमें वे पृष्ठ आते हैं जिन्हें परीक्षण के लिये बनाया गया है। यदि आपने यह पृष्ठ परीक्षण के लिये बनाया था तो उसके लिये प्रयोगस्थल का उपयोग करें। यदि आप विकिपीडिया पर हिन्दी टाइप करना सीखना चाहते हैं तो देवनागरी में कैसे टाइप करें पृष्ठ देखें।

यदि यह पृष्ठ अभी हटाया नहीं गया है तो आप पृष्ठ में सुधार कर सकते हैं ताकि वह विकिपीडिया की नीतियों पर खरा उतरे। यदि आपको लगता है कि यह पृष्ठ इस मापदंड के अंतर्गत नहीं आता है तो आप पृष्ठ पर जाकर नामांकन टैग पर दिये हुए बटन पर क्लिक कर के इस नामांकन के विरोध का कारण बता सकते हैं। कृपया ध्यान रखें कि शीघ्र हटाने के नामांकन के पश्चात यदि पृष्ठ नीति अनुसार शीघ्र हटाने योग्य पाया जाता है तो उसे कभी भी हटाया जा सकता है।

☆★चाहर धर्मेंद्र--राम राम जी-- 13:47, 2 नवम्बर 2022 (UTC)उत्तर दें

धर्मेंद्र जी नमस्कार!
महोदय उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके में राम जी के अयोध्या लौटने की खबर देर से पहुँच पाई थी। इस कारण आज वहाँ दीपावली दो बार मनाई जाती है। पहला पंचांग अनुसार और दूसरा उसके कुछ दिनों बाद उसी कालखंड के अंतर से जब पहली बार राम जी के लौट आने का समाचार प्राप्त हुआ। तब तेल बाती आसानी से उपलब्ध नहीं थे। इस कारण प्रकाश करने के लिए वहाँ के लोगों ने चीड़ के पेड़ के ज्वलनशील भाग जिसे छिल्ला कहा जाता है उसकी मशालें बनाईं और उन्हें जला कर प्रकाश उत्सव मनाया व खुशियाँ मनाई। इन मशालों को भैला कहा जाता है। इनसे कई प्रकार के करतब भी किए जाते हैं। यह त्योहार और तरीका गढ़वाल-कुमायूं की सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा है। कृपया पृष्ठ पुनः स्थापित करें और बनाए रखें।
साभार! Kranti Nautiyal (वार्ता) 06:22, 29 अगस्त 2023 (UTC)उत्तर दें

नन्द किशोर नौटियाल पृष्ठ को शीघ्र हटाने का नामांकन संपादित करें

 

नमस्कार, आपके द्वारा बनाए पृष्ठ नन्द किशोर नौटियाल को विकिपीडिया पर पृष्ठ हटाने की नीति के मापदंड ल2 के अंतर्गत शीघ्र हटाने के लिये नामांकित किया गया है।

ल2 • साफ़ प्रचार

इसमें वे सभी पृष्ठ आते हैं जिनमें केवल प्रचार है, चाहे वह किसी व्यक्ति-विशेष का हो, किसी समूह का, किसी प्रोडक्ट का, अथवा किसी कंपनी का। इसमें प्रचार वाले केवल वही लेख आते हैं जिन्हें ज्ञानकोष के अनुरूप बनाने के लिये शुरू से दोबारा लिखना पड़ेगा।

यदि आप इस विषय पर लेख बनाना चाहते हैं तो पहले कृपया जाँच लें कि विषय उल्लेखनीय है या नहीं। यदि आपको लगता है कि इस नीति के अनुसार विषय उल्लेखनीय है तो कृपया लेख में उपयुक्त रूप से स्रोत देकर उल्लेखनीयता स्पष्ट करें। इसके अतिरिक्त याद रखें कि विकिपीडिया पर लेख ज्ञानकोष की शैली में लिखे जाने चाहियें।

यदि यह पृष्ठ अभी हटाया नहीं गया है तो आप पृष्ठ में सुधार कर सकते हैं ताकि वह विकिपीडिया की नीतियों पर खरा उतरे। यदि आपको लगता है कि यह पृष्ठ इस मापदंड के अंतर्गत नहीं आता है तो आप पृष्ठ पर जाकर नामांकन टैग पर दिये हुए बटन पर क्लिक कर के इस नामांकन के विरोध का कारण बता सकते हैं। कृपया ध्यान रखें कि शीघ्र हटाने के नामांकन के पश्चात यदि पृष्ठ नीति अनुसार शीघ्र हटाने योग्य पाया जाता है तो उसे कभी भी हटाया जा सकता है।

☆★संजीव कुमार (✉✉) 17:10, 30 नवम्बर 2022 (UTC)उत्तर दें