स्वागत!  नमस्कार S.K.Upadhyay100 जी! आपका हिन्दी विकिपीडिया में स्वागत है।

-- नया सदस्य सन्देश (वार्ता) 08:32, 3 नवम्बर 2019 (UTC)उत्तर दें

स्रोत संबंधित जानकारी संपादित करें

S.K.Upadhyay100 जी, नमस्ते आपके द्वारा बनाया गया लेख संतोषी माता मन्दिर बदौवां एक तो उल्लेखनीय नहीं है और आपने जो स्रोत दिया है, वह भी विश्वशनीय नहीं है। विकिपीडिया पर स्रोत विश्वशनीय होने चाहिए। आप अपने नए लेखों के निर्माण से पूर्व सम्पादन नीति अवश्य पढ़ें।---रोहित(💌) 13:28, 29 अप्रैल 2020 (UTC)उत्तर दें

S.K.Upadhyay100 जी, विकिपीडिया पर उल्लेखनीय लेख ही बनायें जातें हैं। वे सारे व्यक्ति या चीज़ें जिनका वैश्विक स्तर पर कोई पहचान नहीं ऐसे लेख हटा दिए जाते हैं, साथ ही लेख के साथ स्रोत भी विश्वशनीय होने चाहिए, किसी के निजी विचारों के स्रोत विश्वशनीय नहीं माने जाते हैं। आपका दिया स्रोत फ़ेसबुक के किसी पेज का है ऐसे स्रोत विश्वशनीय नहीं होते।---रोहित(💌) 15:44, 29 अप्रैल 2020 (UTC)उत्तर दें

महोदय यह लेख नया नहीं है इसे मैनें 6 माह पूर्व ही लिखा था लेकिन अब आपने इसे सन्दर्भ रहित घोषित कर दिया। आपने मेरे प्रश्न का संतोषजनक उत्तर न देकर वही संदेश पुनः भेज दिया । S.K.Upadhyay100 S.K.Upadhyay100 (वार्ता) 15:55, 29 अप्रैल 2020 (UTC)उत्तर दें

मैनें विकिपीडिया पर ऐसे कई लेख पढ़े हैं जो कि इसी तरह सन्दर्भ रहित हैं, आज से 6 माह पूर्व से इसे भी पढ़ता आया हूँ, अब यह बात अलग है कि आज यह संदर्भ रहित हो गया । आपके हिसाब से विकिपीडिया पर सभी लेख वैश्विक पहचान रखते हैं, महोदय ऐसा नहीं है, वैश्विक पहचान होना इतनी साधारण बात नहीं। ऐसे तो भारतवर्ष के ऐसे कई मन्दिर हैं जो अपने में अतिमहत्व रखते हैं, आपके बताए अनुसार उनका कभी भी विकिपीडिया पर उल्लेख नहीं हो सकेगा?

S.K.Upadhyay100 S.K.Upadhyay100 (वार्ता) 16:04, 29 अप्रैल 2020 (UTC)उत्तर दें

जी सर जी मैंनें एक और अतिरिक्त प्रमाणित संदर्भ भी इस पृष्ठ पर जोड़ दिया है जो कि उस स्थान के अस्तीत्व का प्रमाण है जो इस पृष्ठ पर उल्लेखित है। S.K.Upadhyay100 (वार्ता) 18:10, 29 अप्रैल 2020 (UTC)उत्तर दें

नमस्कार संपादित करें

S.KUpadhyay100 जी, सबसे पहले आपसे निवेदन है कि प्रश्न पूछ कर हस्ताक्षर अवश्य करें | Dineshswamiin (वार्ता) 14:39, 29 अप्रैल 2020 (UTC)उत्तर दें

क्षमा चाहता हूँ। S.K.Upadhyay100 (वार्ता) 14:50, 29 अप्रैल 2020 (UTC)उत्तर दें

कृपा करके मेरे प्रश्न का जवाब दें। S.KUpadhyay100 S.K.Upadhyay100 (वार्ता) 14:51, 29 अप्रैल 2020 (UTC)उत्तर दें

S.KUpadhyay100 जी, आपने चौपाल पर भी हस्ताक्षर नहीं किया और न ही मेरे वार्ता पृष्ठ पर | सभी वार्ता पृष्ठों पर हस्ताक्षर करना होता है | प्रश्न वार्ता के सबसे नीचे लिखें | आपकी समस्या का शीघ्र समाधान किया जायेगा | कुछ समझ न आये तो निःसंकोच पूछिए | आपकी हर सम्भव सहायता की जाएगी | धन्यवाद | Dineshswamiin (वार्ता) 15:18, 29 अप्रैल 2020 (UTC)उत्तर दें

कृपा करके यह समझा दें कि हस्ताक्षर का यहाँ क्या तात्पर्य है? वह कैसे करते हैं ? मैं यहाँ नया हूँ मैं आपने सदस्य नाम का उपयोग अन्त में कर देता हूँ लेकिन मुझे हस्ताक्षर का ज्ञान शायद नहीं कृपा करें एक बार और समझाएं, आगे से ध्यान में रखने की पूर्ण कोशिश करूँगा । S.K.Upadhyay100 S.K.Upadhyay100 (वार्ता) 15:22, 29 अप्रैल 2020 (UTC)उत्तर दें

सबसे पहले आपके बनाये पृष्ठ के बारे में सुने | यह मिटाने के लिए नामांकित किया गया है | पृष्ठ हटाने की नीति को पढ़ें जिससे आप समझ सकें कौनसा पृष्ठ हटाया जाता है | विकिपीडिया:हस्ताक्षर को भी पढ़ें | कोई भी संदेश लिखने के बाद अंत में चार टिल्ड के चिह्न (~) लिख दें | आपको अंत में अपना नाम लिखने की आवश्यकता नहीं है | टिल्ड (~) के चार चिन्ह लगाने पर अपने आप आपका नाम और समय लिख दिया जायेगा | फिर भी समझ न आये तो फिर से पूछें | Dineshswamiin (वार्ता) 15:41, 29 अप्रैल 2020 (UTC)उत्तर दें

जी समझ आ गया, धन्यवाद। किन्तु मेरे द्वारा निर्मित पृष्ट को मिटाया क्यूं जा रहा यह नहीं समझ पा रहा। जबकि यह 6 माह पूर्व निर्मित वास्तविक पृष्ठ है। S.K.Upadhyay100 (वार्ता) 16:08, 29 अप्रैल 2020 (UTC)उत्तर दें

हाँ ये पुराना तो है लेकिन उल्लेखनीय नहीं है | विकिपीडिया:उल्लेखनीयता पर आप पढ़ सकते हैं की उल्लेखनीय विषय कौन से होते हैं | ये इसलिए की इसकी जानकारी सीमित व्यक्तियों को ही है | हालांकि यदि आप अपने गांव की विकिपीडिया बनाएं तो वो उल्लेखनीय मानी जाएगी | यह अभी हटाया नहीं गया है | आप इस पृष्ठ पर जाकर इस पर आपत्ति जता सकते हैं | Dineshswamiin (वार्ता) 16:44, 29 अप्रैल 2020 (UTC)उत्तर दें

जी सर जी मैनें आपत्ति भी दर्ज कर दी है और एक प्रमाणित सन्दर्भ जो कि उस स्थान के विषय में प्रमाण है जो यहाँ उल्लेखित है को पृष्ठ पर जोड़ भी दिया है। S.K.Upadhyay100 (वार्ता) 18:08, 29 अप्रैल 2020 (UTC)उत्तर दें

S.K.Upadhyay100 जी, स्त्रोत विश्वसनीय होना चाहिए | आप फेसबुक जैसी वेबसाइट का उपयोग नहीं कर सकते | यह मंदिर उल्लेखनीय नहीं है | सम्भवतः आस पास के गांव के लोग इसे जानते हों पर इसका नहीं की इसे लोग राष्ट्रीय स्तर पर जाने | फिर भी आपको ये उल्लेखनीय लगता है तो आप इसे अपने प्रयोग पृष्ठ पर स्थापित करने का अनुरोध कर सकते हैं | वहां आप इसका विस्तार कर सकते हैं और जब ये उल्लेखनीय हो जाये तो आप इसे पुनः स्थापित कर दें | आप गूगल मैप का उपयोग तभी कर सकते हैं जब उसका स्थान दर्शाना हो | धन्यवाद | Dineshswamiin (वार्ता) 08:05, 30 अप्रैल 2020 (UTC)उत्तर दें