सदिया

सादिया मतलब सौभाग्यशालि।

सदिया (Sadiya) भारत के असम राज्य के पूर्वोत्तरी भाग में तिनसुकिया ज़िले में अरुणाचल प्रदेश की सीमा के समीप स्थित एक ऐतिहासिक स्थान है। यह सुतीया राजवंश की तीसरी राजधानी थी और इसकी स्थापना सन् १२४८ में सुतीया वंश के दूसरे राजा, रत्नध्वजपाल, ने की थी। यह सन् १५२४ तक राजधानी रही। यहाँ उस काल के कई खण्डहर मिलते हैं।[1][2][3]

सदिया
Sadiya
শদিয়া
{{{type}}}
सदिया कॉलेज
सदिया कॉलेज
सदिया is located in असम
सदिया
सदिया
असम में स्थिति
निर्देशांक: 27°50′N 95°40′E / 27.83°N 95.67°E / 27.83; 95.67निर्देशांक: 27°50′N 95°40′E / 27.83°N 95.67°E / 27.83; 95.67
देश भारत
प्रान्तअसम
ज़िलातिनसुकिया ज़िला
ऊँचाई123 मी (404 फीट)
भाषा
 • प्रचलितअसमिया
समय मण्डलभामस (यूटीसी+5:30)

भूगोल संपादित करें

सदिया वन से ढके हिमालय के निचले पहाड़ों से घिरे १२३ मीटर (४०४ फ़ुट) की ऊँचाई पर एक घास वाले मैदान पर स्थित है। यह क्षेत्र सोतफ़ूल नामक एक चमेली जैसे फूल के लिए प्रसिद्ध है। सदिया के समीप ब्रह्मपुत्र नदी (जो यहाँ पर दिहांग नदी कहलाती है) में उसकी दो मुख्य उपनदियाँ - लोहित नदी और दिबांग नदी - विलय होती हैं। इन संगमों के बाद स्थानीय ब्रह्मपुत्र की चौड़ाई बहुत अधिक है।[4]

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "District Census 2011". Census2011.co.in. 2011. मूल से 11 जून 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2011-09-30.
  2. "Census of India 2001: Data from the 2001 Census, including cities, villages and towns (Provisional)". Census Commission of India. मूल से 2004-06-16 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2008-11-01.
  3. "Assam Travel Guide," Swati Mitra, Directorate of Tourism, Assam (India), Eicher Goodearth, 2011, ISBN 9789380262048
  4. "Falling Rain Genomics, Inc - Sadiya". मूल से 3 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 16 अप्रैल 2017.