सनाया ईरानी
सनाया ईरानी एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री है। उन्होने अपनी पहली मुख्य भूमिका स्टार वन के धारावाहिक मिले जब हम तुम में निभाई। सनाया स्टार प्लस के धारावाहिक इस प्यार को क्या नाम दूं? में खुशी कुमारी गुप्ता की भूमिका से घर-घर में पहचानी जाने लगी। सनाया ने यशराज बैनर की फिल्म फना में एक छोटी-सी भूमिका भी निभाई।[1] हाल ही में उन्होने कलर्स पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक रंगरसिया में पार्वती (पारो) नामक मुख्य भूमिका भी निभाई।
सनाया ईरानी | |
---|---|
![]() | |
जन्म | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
आवास | मुंबई |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
पेशा | अभिनेत्री,नर्तकी |
कार्यकाल | 2006-वर्तमान |
निजी जीवन
संपादित करेंसनाया ने अपने जीवन के सात साल ऊटी के बोर्डिंग विद्यालय में बिताए। इसके बाद उन्होने स्नातक की पढ़ाई पूरी की। वे एमबीए की डिग्री भी प्राप्त करना चाहती थी परन्तु उन्होने अभिनेत्री बनना पसन्द किया।
19 नवम्बर 2010 को स्टार वन के धारावाहिक मिले जब हम तुम की समाप्ति तिथि पर सनाया ने अपने सहकर्मी अभिनेता मोहित सहगल के साथ अपने प्रेम-संबंधों की घोषणा की।[2]
करियर
संपादित करेंसाल | धारावाहिक | चैनल | भूमिका |
---|---|---|---|
2007 | लेफ्ट राईट लेफ्ट | सब टीवी | समीरा शरौफ |
2008 | राधा की बेटियाँ कुछ कर दिखाएंगी | इमैजिन टीवी | खलनायक |
2008-10 | मिले जब हम तुम | स्टार वन | गुंजन |
2011-12 | इस प्यार को क्या नाम दूं? | स्टार प्लस | खुशी कुमारी गुप्ता |
2013-14 | लक्ष्मी | स्टार प्लस | मुख्य महिला पात्र |
2013 | छनछन | सोनी टीवी | मुख्य महिला पात्र |
2013-14 | रंगरसिया | कलर्स टीवी | मुख्य महिला पात्र |
सन्दर्भ
संपादित करें- ↑ "फना से मिले जब हम तुम". रैडिफ.कॅाम. 10 अगस्त 2014 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2012-06-09.
{{cite web}}
: Italic or bold markup not allowed in:|publisher=
(help) - ↑ "सनाया ईरानी–संबंधों की घोषणा". टेलीअपडेट्स.कॅाम. मूल से से 22 जुलाई 2014 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2014-08-05.
{{cite web}}
: Italic or bold markup not allowed in:|publisher=
(help)
बाहरी कड़ियाँ
संपादित करेंसनाया ईरानी से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है। |