सपना चौधरी
सपना चौधरी (:या सपना-शर्मा पंजाबी उच्चारण: [(ਸਪਨਾ ਸ਼ਰਮਾ)][1]) एक भारतीय नर्तकी हैं।[2][3][4][5] चौधरी टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 11 की प्रतिभागी भी रह चुकी है।[6] सपना ने नानू की जानू [7][8],भांगओवर[9] और वीरे की वेडिंग[10] जैसी कुछ बॉलीवुड फिल्मों में आइटम सॉंग भी किया है।
सपना अत्रि (चौधरी) | |
---|---|
![]() 2018 में एक स्टेज लाइव परफॉरमेंस में सपना | |
जन्म |
25 सितम्बर 1990 दिल्ली |
आवास | हरियाणा |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
शिक्षा | 12वीं |
पेशा | नृत्यांगना, गायिका, अभिनेत्री |
कार्यकाल | 2012 |
गृह-नगर | नजफगढ, गुरुग्राम |
ऊंचाई | 5 ft 4 in |
भार | लगभग 55 किलो |
जीवनसाथी | वीर साहू |
माता-पिता |
भूपेंद्र चौधरी नीलम चौधरी |
प्रारंभिक जीवन
संपादित करेंसपना चौधरी का जन्म 1995 में दिल्ली के महिपालपुर में हुआ था। उनके पिता उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में छोटे से गाँव स्यारोल में रहने वाले थे। सपना के जन्म से कुछ दिन पहले ही उनका परिवार उनके बड़े भाई के पास ,महिपालपुर आ गया था।[उद्धरण चाहिए] साल 2008 में सपना के पिता भूपेंद्र अत्रि का लम्बी बीमारी से देहांत हो गया था, तब वह महज 14 साल की थी।[11] पिता की मृत्यु के बाद अपने परिवार की जिम्मेदारियों को संभालने के लिए उन्होंने अपने शौक नृत्य तथा गायन को अपना व्यवसाय बना लिया और इस कला के माध्यम से ही वो पूंजी और शोहरत कमाने लगीं। इसके साथ ही फिल्मों में भी वे काम कर रही हैं।[4]
करियर
संपादित करेंसपना ने अपने करियर की शुरुआत हरियाणा के एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ की थी। सपना चौधरी ने अपने करियर की शुरुआत रागनी कलाकारो के साथ टीम का हिस्सा बनकर की थी . सपना शुरुआत में हरियाणा में और आस पास के राज्यों में रागनी प्रोग्रामो में रागनी पार्टियों के साथ हिस्सा लेती थी . उसके बाद सपना ने स्टेज डांस करना शुरू किया .सपना ने एक मोर म्यूजिक कम्पनी से रिलीज हुए हरयाणवी गाने 'सॉलिड बॉडी रै' पर डांस किया वो वीडियो हिट रहा . जिसके बाद सपना को हरियाणा के साथ अन्य प्रदेशो में भी पहचान मिली .।[12] उन्होंने 20 से अधिक गानों में अपनी आवाज दी है। सपना जर्नी ऑफ भांगओवर में आइटम नंबर से बॉलीवुड में डेब्यू किया।[9] इसके बाद सपना वीरे की वेडिंग फिल्म के सॉन्ग 'हट जा ताऊ' में नजर आई थीं।[10] वहीं अभय देयोल स्टारर फिल्म नानू की जानू में सपना ने अहम किरदार निभाया और 'तेरे ठुमके सपना चौधरी' नामक एक आइटम नंबर भी किया है।[13]
विवाद
संपादित करेंतारीख 17 फरवरी, 2016 को गुड़गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में सपना चौधरी ने एक रागनी गाई थी, जिसमें आरोप के मुताबिक दलितों के लिए जातिसूचक शब्द बोले गए थे। रागनी के गीत पर आपत्ति दर्ज कराते हुए सपना के खिलाफ हिसार में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इसके अलावा सपना चौधरी के विरुद्ध गुड़गांव में सेक्टर-29 के थाने में एफआईआर दर्ज हुआ। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सपना के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के साथ साथ भारतीय दण्ड संहिता की धारा 34 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच-पड़ताल के लिए एक एसआईटी टीम का भी गठन कर दिया गया।[14]
मामले में सपना ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगीा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक माफी मांगने के बाद भी सोशल मीडिया साईट पर दलित संगठनो द्वारा उनके खिलाफ अभियान छेड़ा गया था। जिस पर लगातार उनके खिलाफ बहुत आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा रही थीं। इन सब से तंग आ कर सपना ने ख़ुदकुशी करने की कोशिश कीा। [15][16][17][18] 29 सितम्बर 2016 को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा सपना को जमानत मिल गया।[19] नेम थरेपी के तहत सपना ने अपने नाम के आगे चौधरी उपाधि को लगाना शुरू किया तो हरियाणा के झज्जर जिले में कुछ सामाजिक संघठनो ने इस बात का विरोध किया था कि वो अपना गोत्र अत्रि ही लगाए ,हरियाणवी समाज में प्रचलित उपाधि "चौधरी" का प्रयोग न करें, लेकिन सपना ने भारतीय सविधान का हवाला देते हुवे कहा कि उसमें सभी को कोई भी उपाधि और गोत्र प्रयोग करने का अधिकार है ,इसलिए वो अपने दर्शकों को देखते हुवे इसे अपने नाम के साथ लगाना चाहती है।
फ़िल्में
संपादित करेंवर्ष | फिल्म | भाषा |
---|---|---|
2018 | नानू की जानू[13][20] | हिंदी |
2018 | वीरे की वेडिंग[10][21] | हिंदी |
2017 | जर्नी ऑफ़ भाँगओवर[9][22] | हिंदी |
2017 | एक तू एक मै[23] | हिंदी |
2017 | सपना चौधरी सॉन्ग लिस्ट[24] | हिंदी |
2018 | दोस्ती के साइड इफेक्ट्स ( Dosti ke side effects)[25] | हिंदी |
टेलीविजन
संपादित करें- बिग बॉस (सीजन 11 में) (2017), कलर्स टीवी[26]
- लाडो - वीरपुर की मर्दानी (सीजन 2 में) (2018), कलर्स टीवी[27][28][29][30]
इन्हें भी देखें
संपादित करेंसन्दर्भ
संपादित करें- ↑ Yadav, Jyoti (2019-03-12). "Fame, fortune & attempted suicide — the story of Haryana pop queen Sapna Chaudhary". ThePrint (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). अभिगमन तिथि: 2024-12-10.
- ↑ "एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाई सपना चौधरी, फैन्स ने वीडियो किया वायरल". लाइव हिंदुस्तान. 24 मार्च 2018.
- ↑ "सालभर सुर्खियों में रही ये डांसर, सुसाइड से स्टारडम तक की कुछ ऐसी है कहानी". दैनिक भास्कर. दिसंबर 30, 2017. 7 अगस्त 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 22 अप्रैल 2018.
{{cite news}}
: Check date values in:|date=
(help) - ↑ अ आ "Sapna Choudhary talks about life after Bigg Boss, her item number from Nanu Ki Jaanu and more". Bollywoodlife.com. अप्रैल 18, 2018. मूल से से 21 अप्रैल 2018 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 22 अप्रैल 2018.
- ↑ सिंह, सरोज (3 अक्तूबर 2017). "पूरा होगा सपना चौधरी का बॉलीवुड पहुंचने का ख़्वाब?". बीबीसी न्यूज़. 7 अगस्त 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 22 अप्रैल 2018.
{{cite news}}
: Check date values in:|date=
(help) - ↑ "Bigg Boss 11 confirms four commoner contestants but three of them are known faces". हिंदुस्तान टाइम्स. अक्टूबर 1, 2017. 10 जनवरी 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 22 अप्रैल 2018.
- ↑ "Abhay Deol, Sapna Chaudhary groove to the song 'Tere Thumke' from 'Nanu Ki Jaanu'". टाइम्स ऑफ़ इंडिया. अप्रैल 11, 2018. 15 अप्रैल 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 22 अप्रैल 2018.
- ↑ "'तेरे ठुमके सपना चौधरी' गाने ने मचाई सनसनी, हरियाणवी डांस का जबरदस्त तड़का". NDTV. 3 अप्रैल, 2018. मूल से से 8 अप्रैल 2018 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 22 अप्रैल 2018.
{{cite news}}
: Check date values in:|date=
(help) - ↑ अ आ इ Kameshwari, A. (6 नवम्बर 2017). "Watch: Bigg Boss 11 contestant Sapna Choudhary's first Bollywood dance number Love Bite". इंडियन एक्सप्रेस. 9 जनवरी 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 22 अप्रैल 2018.
- ↑ अ आ इ "Can you spot Bigg Boss 11 contestant Sapna Chaudhary in Veerey Ki Wedding trailer?". इंडिया टीवी. फ़रवर 1, 2018. मूल से से 27 अगस्त 2018 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 22 अप्रैल 2018.
{{cite news}}
: Check date values in:|date=
(help) - ↑ "Biography Of Sapna Choudhary कैसे बनी एक साधारण सी लड़की पूरे हरियाणा का टशन।". दिसंबर 17, 2018. मूल से से 17 दिसंबर 2018 को पुरालेखित।.
{{cite news}}
: Check date values in:|date=
and|archive-date=
(help) - ↑ "सपना चौधरी को 'सॉलिड बॉडी' गाने से मिली दमदार पहचान". newsstate.com. अक्टूबर 1, 2017. मूल से से 3 अगस्त 2018 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 22 अप्रैल 2018.
- ↑ अ आ "'नानू की जानू' के गाने में जबरदस्त ठुमके लगाती दिखेंगी सपना चौधरी". एबीपी न्यूज. 31 मार्च 2018. मूल से से 4 अप्रैल 2018 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 22 अप्रैल 2018.
- ↑ "Sapna Choudhary suicide case: Activist Satpal Tanwar booked for abetment". फर्स्टपोस्ट. सितम्बर 6, 2016. मूल से से 26 मई 2018 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 22 अप्रैल 2018.
{{cite news}}
: Check date values in:|date=
(help) - ↑ "जानिए कौन है सपना चौधरी, किन-किन विवादों से उड़ा चुकी है नींद?". अमर उजाला. 3 अक्टूबर 2016. 19 जून 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 22 अप्रैल 2018.
- ↑ "Haryanvi singer Sapna Choudhary attempts suicide". द हिन्दू. सितम्बर 5, 2016. 6 जून 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 22 अप्रैल 2018.
{{cite news}}
: Check date values in:|date=
(help) - ↑ Tripathi, Siddharth (सितम्बर 5, 2016). "डांसर और सिंगर सपना चौधरी का 6 पेज का सुसाइड नोट, चौंकाने वाले खुलासे". पत्रिका. 19 जून 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 22 अप्रैल 2018.
{{cite news}}
: Check date values in:|date=
(help) - ↑ "Activist booked for Haryanvi singer's suicide attempt". टाइम्स ऑफ़ इंडिया. सितम्बर 6, 2016. 1 सितंबर 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 22 अप्रैल 2018.
{{cite news}}
: Check date values in:|date=
(help) - ↑ "Interim bail to folk singer Sapna". ट्रिब्यून इंडिया. सितम्बर 29, 2016. 19 जून 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 22 अप्रैल 2018.
{{cite news}}
: Check date values in:|date=
(help) - ↑ "नानू की जानू रिव्यू: सपना चौधरी और अभय देओल की प्रेम कहानी". हरिभूमि. अप्रैल 21, 2018. मूल से से 19 अप्रैल 2018 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 22 अप्रैल 2018.
- ↑ "Bigg Boss 11's Sapna Chaudhary makes quite a debut with Veerey Ki Wedding song". हिंदुस्तान टाइम्स. फरवरी 16, 2018. 22 फ़रवरी 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 22 अप्रैल 2018.
{{cite news}}
: Check date values in:|date=
(help) - ↑ Singh, Kiran (5 नवम्बर 2017). "डांसर सपना चौधरी ने बॉलीवुड में दिया पहला 'LOVE BITE'". अमर उजाला. 25 मार्च 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 22 अप्रैल 2018.
- ↑ "एक तू एक मैं". haryanvisong.in. मूल से से 1 अक्तूबर 2020 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 22 अप्रैल 2018.
{{cite news}}
: Check date values in:|archive-date=
(help); Text "Lyrics" ignored (help); Text "TR, Sapna Chaudhary" ignored (help) - ↑ "सपना चौधरी सॉन्ग लिस्ट". toplyricssite.com. अभिगमन तिथि: 22 अप्रैल 2018.
{{cite news}}
: Text "Lyrics" ignored (help); Text "TR, Sapna Chaudhary" ignored (help) - ↑ [https://khabar.ndtv.com/news/punjabi-movies/sapna-choudhary-bollywood-debut-dosti-ke-side-effects-movie-viral-video-1914063-
lyrics/ "दोस्ती के साइड इफेक्ट्स"]. ndtv.com. अभिगमन तिथि: 22 दिसंबर 2018.
{{cite news}}
: Check|url=
value (help); Check date values in:|accessdate=
(help); Text "Lyrics" ignored (help); Text "TR, Sapna Chaudhary" ignored (help); line feed character in|url=
at position 125 (help)[मृत कड़ियाँ] - ↑ "Bigg Boss 11: Sapna Chaudhary has been evicted from the show". इंडिया टुडे. नवम्बर 26, 2017. 12 जून 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 22 अप्रैल 2018.
- ↑ Mathur, Abhimanyu (दिसंबर 21, 2017). "Sapna Chaudhary makes TV debut with Haryana-based show 'Laado - Veerpur ki Mardaani'". टाइम्स ऑफ़ इंडिया. 14 जून 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 22 अप्रैल 2018.
{{cite news}}
: Check date values in:|date=
(help) - ↑ "Hina Khan and Sapna Chaudhary finally reunite after Bigg Boss 11". इंडिया टुडे. अप्रैल 3, 2018. 22 अप्रैल 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 22 अप्रैल 2018.
- ↑ "Biography Of Sapna Choudhary कैसे बनी एक साधारण सी लड़की पूरे हरियाणा का टशन।". JantaDear. दिसंबर 17, 2018. मूल से से 17 दिसंबर 2018 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 17 दिसंबर 2018.
{{cite news}}
: Check date values in:|access-date=
,|date=
, and|archive-date=
(help) - ↑ "A Life Journey of Sapna Choudhary". Savasher. 18 May 2018. मूल से से 24 फ़रवरी 2020 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 29 मई 2020.