सरायपाली (Saraipali) भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के महासमुन्द ज़िले में स्थित एक नगरपालिका है। यहाँ से राष्ट्रीय राजमार्ग ५३ गुज़रता है।[1][2]

सरायपाली
Saraipali
सरायपाली is located in छत्तीसगढ़
सरायपाली
सरायपाली
छत्तीसगढ़ में स्थिति
निर्देशांक: 21°20′N 83°00′E / 21.33°N 83.00°E / 21.33; 83.00निर्देशांक: 21°20′N 83°00′E / 21.33°N 83.00°E / 21.33; 83.00
देश भारत
प्रान्तछत्तीसगढ़
ज़िलामहासमुन्द ज़िला
जनसंख्या (2011)
 • कुल35,118
भाषा
 • प्रचलित भाषाएँहिन्दी, छत्तीसगढ़ी, ओड़िया
समय मण्डलभारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30)

सरायपाली एक बहुत ही शांत पहाड़ और जंगलों से घिरा ओड़िशा की सीमा से लगा हुआ है। मध्यप्रदेश के पहले मुख्यमंत्री स्वं. पं. रविशंकर शुक्ल सरायपाली निवार्चन क्षेत्र से चुने गए थे। सरायपाली नगर छत्तीसगढ़ के पूर्वी सीमा क्षेत्र में स्थित मुख्य नगर है। नेशनल हाइवे 53 या 06 व 153 यहॉ से होकर गुजरती है। यह रायगढ़ व सम्बलपुर उड़ीसा जाने के मुख्य मार्ग पर स्थित है। भौगोलिक दृष्टि से इसका क्षेत्र बहुत बड़ा है और उंचे क्षेत्र पठरी क्षेत्र में बसा हुआ है। इसकी जनसंख्या लगभग 20 हजार से अधिक है। यह जिले के दुसरा बड़ा शहर है। इससे बसना सारंगढ़ भवंरपुर सरसींवा आदि नगर लगा हुआ है। बसना, सरायपाली का ब्रदरसीटी है जो सरायपाली से 17 किलोमीटर दुर रायपुर की ओर जाने वाले हाईवे पर बसा है।

इन्हें भी देखें

संपादित करें