सर-ए-पोल
Sar-e-Pol / سر پل
सर-ए-पोल is located in अफ़ग़ानिस्तान
सर-ए-पोल
सर-ए-पोल
अफ़ग़ानिस्तान में स्थिति
सूचना
प्रांतदेश: सर-ए-पोल प्रान्त, अफ़ग़ानिस्तान
जनसंख्या (२००६): १,१५,४६३[1]
मुख्य भाषा(एँ): दरी फ़ारसी, उज़बेक
निर्देशांक: 36°13′17″N 65°55′40″E / 36.22139°N 65.92778°E / 36.22139; 65.92778

सर-ए-पोल (दरी फ़ारसी: سر پل‎, अंग्रेज़ी: Sar-e-Pol) उत्तरी अफ़ग़ानिस्तान के सर-ए-पोल प्रान्त की राजधानी है। यह शहर २,९१३ फ़ुट (८८८ मीटर) की ऊंचाई पर स्थित है। सर-ए-पोल राजमार्ग द्वारा उत्तर में जोज़जान प्रान्त की राजधानी शबरग़ान और पश्चिम में फ़ारयाब प्रान्त की राजधानी मेयमना से जुड़ा हुआ है। इस राज्य में लोग अधिकतर मुस्लिम धर्म के विचारधारा को मानने वाले है।

नाम का अर्थ संपादित करें

'सर-ए-पुल' का मतलब फ़ारसी में 'पुल पर' होता है (जिस तरह सर-ए-राह का मतलब 'राह में' होता है)। ध्यान दें कि स्थानीय ताजिक लोग अक्सर 'पुल' का उच्चारण 'पोल' करते हैं।

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें