सलाम वेंकी (अनुवाद - आपको सलाम, वेंकी) रेवथी द्वारा निर्देशित 2022 की भारतीय हिंदी भाषी ड्रामा फिल्म है।[1] फिल्म का निर्माण सूरज सिंह और श्रद्धा अग्रवाल ने क्रमशः अपने बैनर, ब्लाइव प्रोडक्शंस और आरटेक स्टूडियो से किया है। काजोल और विशाल जेठवा ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है। यह एक माँ की सच्ची कहानी पर आधारित है। वह ड्युशेन मस्कुलर डिस्ट्रॉफी से पीड़ित अपने बेटे को पूरी जिंदगी जीने देने के लिए हर संभव प्रयास करती है।

सलाम वेंकी
चित्र:Salaam Venky.jpg
पोस्टर
निर्देशक रेवती
पटकथा
  • सम्मीर अरोरा
  • कौसर मुनीर (संवाद)
छायाकार रवि वर्मन
संपादक मनन सागर
संगीतकार मिथुन
निर्माण
कंपनियां
  • ब्लाइव प्रोडक्शंस
  • आरटेक स्टूडियोज
वितरक सोनी पिक्चर्स रिलीज़िंग इंटरनेशनल
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 9 दिसम्बर 2022 (2022-12-09)
लम्बाई
136 मिनट
देश भारत
भाषा हिन्दी

थियेटर में संपादित करें

फिल्म की घोषणा 7 अक्टूबर 2021 को रेवथी और काजोल ने की थी। फिल्म की मुख्य फोटोग्राफी 11 फरवरी 2022 को शुरू हुई थी। इसका पहला शूट मुंबई में हुआ था।[2] यह फिल्म 9 दिसंबर 2022 को थियेटर में रिलीज़ हुई थी।

आरंभ संपादित करें

फिल्म की घोषणा अक्टूबर 2021 में की गई थी, जिसका अस्थायी नाम द लास्ट हुर्रे रखा गया था। हालाँकि, बाद में शूटिंग शुरू होने पर नाम बदलकर सलाम वेंकी कर दिया गया।

फिल्म का मुख्य भाग फरवरी-अप्रैल 2022 में भारत में शूट किए गए थे, बाकी हिस्सों को बाद में शूट किया गया था जिसमें आमिर खान का कैमियो भी शामिल था। फिल्मांकन का काम 3 अक्टूबर 2022 को पूरा हुआ।

सूत्रों के हवाले से संपादित करें

यह फिल्म श्रीकांत मूर्ति की किताब द लास्ट हुर्रे[3] पर आधारित है। इसकी कथा कोलावेन्नु वेंकटेश और उनकी माँ के. सुजाता के वास्तविक जीवन की घटनाओं पर आधारित है।[4]

संदर्भ संपादित करें

  1. "काजोल स्टार्ट्स शूटिंग फ़ॉर रेवथी'स फिल्म 'सलाम वेंकी". द हिंदू (अंग्रेज़ी में). पीटीआई. 2022-02-11. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0971-751X. अभिगमन तिथि 2022-03-04.सीएस1 रखरखाव: अन्य (link)
  2. सर्विस, ट्रिब्यून न्यूज़. "काजोल, रेवथी टीम अप फ़ॉर सलाम वेंकी". ट्रिब्यूनइंडिया न्यूज़ सर्विस (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2022-03-04.
  3. मूर्ति, श्रीकांत (2005). द लास्ट हुर्रे (पहला संस्करण). मुंबई: भारतीय विद्या भवन. OCLC 297508110. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 81-7276-366-2.
  4. "'सलाम वेंकी': हेयर'स द ट्रू स्टोरी बिहाइंड द मूवी". द वीक (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2022-12-26.