साँचा:आज का आलेख १० अप्रैल २००९

आम का वृक्ष एक फूलदार, बड़ा स्थलीय वृक्ष है। इसमें दो बीजपत्र होता हैं। इसके फूल छोटे-छोटे एवं समूह में रहते हैं। इसे मंजरी कहते हैं। इसकी पत्ती सरल, लम्बी एवं भाले के समान होती है। इसका तना लम्बा एवं मजबूत होता है। इसका फल एक बीज वाला सरस और गूदेदार होता है। आम का फल विश्वप्रसिद्द स्वादिष्ट फल है। और इसे फलों का राजा कहा गया हैं। कालिदास ने उसका गुणगान किया है, सिकंदर ने उसे सराहा और मुग़ल सम्राट अकबर ने दरभंगा में उसके एक लाख पौधे लगाए। उस बाग़ को आज भी लाखी बाग़ के नाम से जाना जाता है। वेदों में आम को विलास का प्रतीक कहा गया है। विस्तार से पढ़ें...