साँचा:आज का आलेख १७ जून २०१०

फिल्म राजनीति का पोस्टर
फिल्म राजनीति का पोस्टर
राजनीति बालीवुड में जून, २०१० में प्रदर्शित भारतीय राजनीति पर आधारित फिल्म है। इसके निर्माता एवं निर्देशक प्रकाश झा है जिन्होनें पूर्व में गंगाजल जैसी फिल्मों का निर्देशन एवं निर्माण किया है। फिल्म में कैटरीना कैफ, अजय देवगन, रणबीर कपूर, अर्जुन रामपाल, मनोज बाजपेयी एवं नाना पाटेकर मुख्य भूमिका में है और संगीत प्रीतम चक्रवर्ती ने दिया है। फिल्म-समीक्षकों के अनुसार, राजनीति फिल्म का ढांचा प्रसिद्ध महाकाव्य महाभारत से प्रेरित है। इस फिल्म की पटकथा मुख्यतः भारतीय राजनीति एवं महाभारत पर आधारित है। राजनीति के प्रदर्शन के इस वातावरण में एक बार फिर राजनीतिक सिनेमा तथा राजनीतिक यथार्थ को लेकर विवाद शुरू हो गये। मुख्य विवाद में भारत की राष्ट्रीय पार्टियों में से एक, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस यह चाहती थी कि फिल्म के कुछ दृश्य हटाए जाएं विस्तार में...