विश्व में ट्यूलिप पुष्पों की लगभग १०० प्रजातियाँ ज्ञात हैं, जो दक्षिणी यूरोप, उत्तर अफ़्रीका और एशिया से हैं। ये बारहमासी और बल्बधारी पौधे होते हैं, जो १०-७० सें.मी. तक ऊंचे होते हैं। इन पर छः पंखुड़ियों वाले बड़े फ़ूल खिलते हैं। ईरान व तुर्की के राष्ट्रीय पुष्प होने के अलावा, ट्यूलिप नीदरलैंड से इतने संबंधित रहे हैं, कि इनकी एक प्रजाति को "डच ट्यूलिप्स" भी कहा जाता है। चित्र श्रेय: {{{author}}}