साक्षी भारत का एक तेलुगु भाषा का दैनिक समाचार पत्र है जो मुख्यतः आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्य में बेच जाता है। इंडियन रीडरशिप सर्वे (IRS) Q2 2019 के अनुसार 1,064,661 की कुल पाठक संख्या (TR) के साथ सबसे अधिक प्रसारित भारतीय भाषा के दैनिकों में सोलहवें स्थान पर है।[1][2] समाचार पत्र आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी की पत्नी वाईएस भारती के स्वामित्व में है।[3]

साक्षी (समाचारपत्र)
प्रकार समाचार पत्र
प्रारूप ब्रॉडशीट
स्वामित्व वाईएस भारती
प्रकाशक जगती प्रकाशन लिमिटेड
भाषा तेलुगु
वितरण 1,064,661 (2019)

समाचार पत्र हर रोज आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाई॰ एस॰ राजशेखर रेड्डी की तस्वीर को ऊपरी बाएं कोने पर एक श्रद्धांजलि के रूप में छापता है क्योंकि वह समाचार पत्र वाईएस भारती के ससुर थे। चूंकि अखबार वाईएस जगन मोहन रेड्डी की पत्नी वाईएस भारती के स्वामित्व में है, जो राजनीतिक दल वाई एस आर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष हैं। साक्षी पर अक्सर वाई एस आर कांग्रेस पार्टी के समर्थन में समाचार प्रकाशित करने और अन्य राजनीतिक के खिलाफ पक्षपाती होने के लिए आलोचना की जाती है।[4]

इतिहास संपादित करें

साक्षी को 24 मार्च 2008 को लॉन्च किया गया था, जो विश्व प्रसिद्ध समाचार पत्र डिजाइनर मारियो गार्सिया द्वारा डिजाइन किया गया पहला क्षेत्रीय समाचार पत्र था।[5]

परिसंचरण संपादित करें

ऑडिट ब्यूरो ऑफ सर्कुलेशन के अनुसार, दिसंबर 2017 में जारी किए गए सर्कुलेशन के आंकड़ों के मुताबित साक्षी तेलुगू राज्यों (तेलंगाना और आंध्र प्रदेश) में ईनाडु के बाद दूसरा सबसे बड़ा बिकनेवाला समाचार पत्र है, जिसका सर्कुलेशन आंकड़ा 1.09 मिलियन से अधिक है।[6]

साक्षी ने मुम्बई, दिल्ली, चेन्नई और बैंगलोर के चार महानगरीय क्षेत्रों के साथ-साथ 19 शहरों (तत्कालीन आंध्र प्रदेश) से एक साथ प्रकाशित 23 संस्करणों के साथ शुरुआत की। इस रिकॉर्ड को लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स ने मान्यता दी है। साक्षी भारत का दूसरा अखबार था जिसने अपने सभी पन्नों को रंग में प्रकाशित किया। साक्षी अब क्षेत्रीय संस्करणों के साथ-साथ अपने सभी संस्करणों के साथ हर दिन ऑनलाइन उपलब्ध है।

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "JD 2019 Highest Circulated (language wise).pdf" (PDF).
  2. "JD 2019 Highest Circulated (across languages).pdf" (PDF).
  3. "Owner of Sakshi TV and newspaper Y S Jaganmohan Reddy files case challenging the freezing of the Sakshi accounts. The CBI is directed to file its counter and the matter posted to Thursday. -- - Times of India". द टाइम्स ऑफ इंडिया (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2021-08-31.
  4. "Ex-minister Nara Lokesh files defamation suit against Sakshi newspaper | Visakhapatnam News - Times of India". द टाइम्स ऑफ इंडिया (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2021-08-31.
  5. टाटा, माधवी (7 अप्रैल 2008). "We Are The News". आउट्लुक. अभिगमन तिथि 22 मई 2019.
  6. "Sakshi Denies Plans to Sell the Stake". Greatandhra.com. 26 मार्च 2019. अभिगमन तिथि 17 मार्च 2020.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें