सायर्टिस मेजर प्लैनम (Syrtis Major Planum), एक "श्याम धब्बा' (एक एल्बिडो आकृति) है जो मंगल ग्रह के उत्तरी तराई और दक्षिणी उच्च भूमि के बीच की सीमा में स्थित है | यह मार्स ग्लोबल सर्वेयर से प्राप्त आंकड़ो के आधार पर खोजा गया था, जो एक निम्न- उभार ढाल ज्वालामुखी होना पाया गया था,[1] लेकिन पहले इसे एक मैदान होना माना गया था और सायर्टिस मेजर प्लेनिटिया के रूप में जाना जाता था | इसका श्याम रंग क्षेत्र की बेसाल्टी ज्वालामुखी चट्टान और सम्बंधित क्षेत्र में धूल की कमी से आता हैं |

सायर्टिस मेजर ८.४° उ ६९.५° पू के करीब केंद्रित है, कुछ ग्रह की भूमध्य रेखा से १५०० कि॰मी॰ (९३० मील) उत्तर की ओर विस्तारित है और १,००० कि॰मी॰ (६२० मील) पश्चिम से पूर्व तक फैला है | यह एक सायर्टिस मेजर चतुष्कोण में स्थित है |

सायर्टिस मेजर प्लैनम
८.४° उत्तर ६९.५°पूर्व

References संपादित करें

  1. Hiesinger, H.; Head (publications), J. W. (8 जनवरी 2004). "The Syrtis Major volcanic province, Mars: Synthesis from Mars Global Surveyor data" (PDF). Journal of Geophysical Research. 109 (E1): E01004. डीओआइ:10.1029/2003JE002143. बिबकोड:2004JGRE..10901004H. E01004. मूल से 8 फ़रवरी 2012 को पुरालेखित (PDF). अभिगमन तिथि 9 अप्रैल 2012.