सिंगापुर में हिन्दी भाषा का काफी उपयोग किया जाता है। यहाँ कोई भी हिन्दी को विषय के रूप में भी चुन कर पढ़ाई कर सकता है। एक अनुमान के अनुसार सिंगापुर में पाँच हजार लोग हिन्दी भाषा का उपयोग करते हैं।[1]

पुरस्कार संपादित करें

हिन्दी प्रेरणा पुरस्कार संपादित करें

यहाँ हिन्दी भाषा में कई प्रकार के पुरस्कार भी दिये जाते हैं। इस पुरस्कार को हिन्दी प्रेरणा पुरस्कार कहते हैं। इस पुरस्कार को तीन आयु वर्ग में रखा जाता है। इसमें 8-12 वर्ष, 13-16 वर्ष और 16 वर्ष से अधिक आयु के लोग इन अलग अलग वर्ग अनुसार हिस्सा ले सकते हैं। इसी प्रतियोगिता में भारतीय मूल की सामिया खान ने हिन्दी में कहानी लिख कर पहला पुरस्कार जीता।[2][3] हिन्दी प्रेरणा पुरस्कार आयोजित करने वाले वैश्विक हिन्दी संगठन की संस्थापक ममता मंडल का कहना है कि यह प्रतियोगिता आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य लोगों को हिन्दी भाषा और संस्कृति से जोड़ना है।[4]

इस प्रतियोगिता का आयोजन सिंगापुर के राष्ट्रीय पुस्तकालय में 9 जनवरी 2016 को किया गया था। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय उच्चायुक्त सिंगापुर आए थे। इस प्रतियोगिता में संजय कुमार ने तीन श्रेणियों में कविता, कहानी लेखन और सामान्य बोलचाल सभी में पहला स्थान प्राप्त किया।[5]

लोकप्रियता संपादित करें

सिंगापुर के शिक्षा मंत्री नेग एंग हेन का कहना है कि सिंगापुर में हिन्दी भाषा की लोकप्रियता बहुत बढ़ गई है। यहाँ के लोग अब बॉलीवुड के संगीत आदि को भी अच्छे से समझने लगे हैं। यहाँ कई गैर-हिन्दी भाषी भी अब हिन्दी सीखने में रुचि लेने लगे हैं। इसके बाद हेन ने कहा कि वे हिन्दी और उसके साथ साथ बंगाली, गुजराती, उर्दू भाषा का समर्थन करते हैं। हिन्दी सिखाने के 7 नए केन्द्र भी खोले गए हैं, जिससे सभी अपने घर के पास ही इस सुविधा का लाभ उठा सकें। इस वर्ष चार नए विद्यालयों को इस कार्यक्रम में जोड़ा गया है। इसके साथ ही हिन्दी सिखाने वाले विद्यालयों की संख्या 53 हो गई है।[6]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. पाण्डेय, श्रुतिकान्त (30 जुलाई 2014). हिन्दी भाषा और इसकी शिक्षण विधियाँ: हिन्दी भाषा और शिक्षण विधियों की परिचायक. पीएचआई. पृ॰ 17. मूल से 5 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 मार्च 2016. Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (मदद); |pages= और |page= के एक से अधिक मान दिए गए हैं (मदद)
  2. "सिंगापुर में भारतीय मूल की लड़की ने जीता हिन्दी साहित्य पुरस्कार". आज तक. 10 जनवरी 2016. मूल से 7 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 मार्च 2016.
  3. "भारतवंशी लड़की ने सिंगापुर में हिन्दी साहित्य पुरस्कार जीता". दैनिक जागरण. 10 जनवरी 2016. मूल से 7 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 मार्च 2016.
  4. "सिंगापुर में 9 वर्षीय सामिया खान को मिला हिन्दी साहित्य का प्रथम पुरस्कार". हिन्दी मीडिया. 11 जनवरी 2016. मूल से 23 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 मार्च 2016.
  5. "संजय कुमार ने सिंगापुर में हिन्दी को दिलाया एक अलग मुकाम". पूरी दुनिया. 10 जनवरी 2016. अभिगमन तिथि 23 मार्च 2016.[मृत कड़ियाँ]
  6. "`Hindi`s popularity growing in Singapore`" (अंग्रेज़ी में). ज़ी न्यूज़. 25 जुलाई 2010. मूल से 24 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 23 मार्च 2016.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें