पूर्वी हिमालय में 1642 से 16 मई 1975 के बीच सिक्किम अधिराज्य एक वंशानुगत राजशाही राज्य था। यह राज्य चोग्याल राजाओं के द्वारा शाषित था।

सिक्किम अधिराज्य
  • भारत का संरक्षित राज्य (1861–1947, 1950–1975)
1642–1975
सिक्किम का मुहर
ध्वज कुलांक
राष्ट्रगान
जहाँ बग्छ टिस्टा रंगीत
जहाँ बहती है टिस्टा रंगीत
सिक्किम का मानचित्र में स्थान
पूर्वोत्तर भारत में सिक्किम का ऐतिहासिक मानचित्र
राजधानी
भाषाएँ सिक्किमी, नेपाली
धार्मिक समूह महायाना बौद्ध
शासन राजतंत्र
चोग्याल
 -  1642–1670 फुंत्सोग नामग्याल (प्रथम)
 -  1963–1975 पाल्डेन ठोंडुप नामग्याल (अंतिम)
विधायिका सिक्किम कि राज्य परिषद
इतिहास
 -  स्थापना 1642
 -  तितालिया संधि पर हस्ताक्षर 1817
 -  ब्रिटिश भारत को दार्जीलिंग अनुदान में सौंप दिया गया 1835
 -  पाल्डेन ठोंडुप नामग्याल को त्याग के लिए मजबूर किया गया 1975
 -  भारत में विलय 16 मई 1975
आज इन देशों का हिस्सा है:  India
Warning: Value specified for "continent" does not comply

इतिहास संपादित करें

नेपाली वर्चस्व संपादित करें

मध्य 18वीं शताब्दी में सिक्किम पर नेपाल (उस समय गोरखा अधिराज्य) ने आक्रमण किया और उसके बाद 40 वर्षों से अधिक समय तक गोरखाओं ने इस पर राज किया। 1775 से 1815 तक लगभग 180,000 नेपाली जाति के लोग[उद्धरण चाहिए] पूर्वी नेपाल और मध्य नेपाल से आकर सिक्किम में बस गये।[उद्धरण चाहिए] यद्यपि, भारत पर अंग्रेजी शाषण स्थापित होने के बाद, सिक्किम अंग्रेजों के साथ इस बात पर एकमत हो गया कि नेपाल – दोनों का समान शत्रु है।[उद्धरण चाहिए] इस बात से व्यथित नेपाल ने प्रतिशोध में आकर सिक्किम पर हमला किया और सिक्किम का अधिकांश हिस्सा (तराई सहित) अपने कब्जे में कर लिया। इस बात ने ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी को 1814 में नेपाल पर आक्रमण करने के लिए प्रेरित किया, जिसके परिणामस्वरूप गोरखा युद्ध छिड़ गया।[उद्धरण चाहिए] नेपाल और ब्रिटेन के बीच सुगौली संधि और सिक्किम और ब्रिटिश भारत के बीच तितालिया संधि के परिणामस्वरूप नेपाल का क्षेत्रिय रियायतें सिक्किम ने ब्रिटिश भारत को सौंप दिया।[1]

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "History of Nepal: A Sovereign Kingdom". Official website of Nepal Army. मूल से 28 दिसंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 6 जुलाई 2017.