सिसोदिया राजवंश (मेवाड़)

'''सिसोदिया''' एक [[हिन्दू साम्राज्यों और राजवंशों की सूची|भारतीय हिंदू क्षत्रिय राजवंश]] था, जिसने [[राजस्थान]] के [[मेवाड़|मेवाड़ राज्य]] पर (ल. 1326 से 1947 इस्वी) तक शासन किया था।<ref name="sen2">{{Cite book |last=Sen |first=Sailendra |title=A Textbook of Medieval Indian History |publisher=Primus Books |year=2013 |isbn=978-9-38060-734-4 |pages=116–117}}</ref> इस राजवंश ने भारत के कई महापुरुषों का जन्म दिया है और भारत के इतिहास में एक स्वर्णिम कल के रूप में उभरा है।<ref>{{cite book|author=रामप्रसाद व्यास|title=महाराणा राजसिंह |year=1974 |publisher=राजस्थान हिंदी ग्रन्थ अकादमी | pages=9}}</ref> मेवाड़ के सिसोदिया शासक "महाराणा" कहे जाते थे।<ref>{{cite book|author=रामप्रसाद व्यास|title=महाराणा राजसिंह |year=1974 |publisher=राजस्थान हिंदी ग्रन्थ अकादमी | pages=9}}</ref> [[राणा हम्मीर सिंह|महाराणा हम्मीर]], [[महाराणा कुम्भा]], [[राणा सांगा|महाराणा सांगा]], [[महाराणा प्रताप]], [[अमर सिंह प्रथम|महाराणा अमर सिंह]] और [[राज सिंह प्रथम|महाराणा राज सिंह]] इस राजवंश के प्रमुख और शक्तिशाली शासक थे।<ref>{{cite book |author=Rima Hooja |title=A history of Rajasthan |url=https://books.google.com/books?id=tosMAQAAMAAJ |year=2006 |publisher=Rupa |oclc=80362053 |pages=328–329 |isbn=9788129108906 }}</ref>