सिहोनिया

गुर्जर प्रतिहार शैली मे निर्मित काकनमठ मंदिर

सिहोनिया (Sihoniya) भारत के मध्य प्रदेश राज्य के मुरैना ज़िले में स्थित एक गाँव है। इसे प्राचीन व मध्य काल में सिंहपानीय (Siṃhapānīya) के नाम से जाना जाता था। यहाँ कई ऐतिहासिक स्थापत्य हैं, जिनमें से एक राष्ट्रीय महत्व का स्थापत्य घोषित करा जा चुका है। इसका इतिहास नवीं शताब्दी ईसवी से पहले का है और यहाँ गुर्जर-प्रतिहार राजवंश के अवशेष मिलते हैं। इसके उपरांत यह कच्छपघात राजवंश का एक मुख्य केन्द्र था।[1][2]

सिहोनिया
Sihoniya
{{{type}}}
गुर्जर प्रतिहार शैली मे निर्मित ककनमठ शिव मंदिर
गुर्जर प्रतिहार शैली मे निर्मित ककनमठ शिव मंदिर
सिहोनिया is located in मध्य प्रदेश
सिहोनिया
सिहोनिया
मध्य प्रदेश में स्थिति
निर्देशांक: 26°34′59″N 78°16′59″E / 26.583°N 78.283°E / 26.583; 78.283निर्देशांक: 26°34′59″N 78°16′59″E / 26.583°N 78.283°E / 26.583; 78.283
देश भारत
प्रान्तमध्य प्रदेश
ज़िलामुरैना ज़िला
जनसंख्या (2011)
 • कुल6,405
भाषाएँ
 • प्रचलितहिन्दी
समय मण्डलभारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30)

ककनमठ मंदिर संपादित करें

ककनमठ मंदिर मुरैना ज़िले में गुर्जर-प्रतिहार शैली में निर्मित कई अनोखे प्राचीन मंदिर स्थित हैं। जिनमेंबटेश्वर हिन्दू मंदिर, चौसठ योगिनी मंदिर और ककनमठ मंदिर तीनों मंदिर कुछ मील की दूरी के अंतर में स्थित है। ककनमठ मंदिर का निर्माण गुर्जर-प्रतिहार शासकों ने 9वीं से 10वीं सदी में किया। गुर्जर प्रतिहार शैली में बना यह मंदिर 115 फीट ऊंचा है। बटेश्वर मंदिर की तरह इस मंदिर के अवशेष सैंकड़ों टुकड़ों में पड़े हुए हैं। बटेश्वर मंदिर के साथ ही ककनमठ मंदिर ने भी कई युद्धों को झेला था।

इन्हें भी देखें संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. Michael D. Willis, Temples of Gopakṣetra: A Regional History of Architecture and Sculpture in Central India AD 600-900 (London: Published for the Trustees of the British Museum by British Museum Press, 1997).
  2. Michael D. Willis, "Architecture in Central India Under the Kacchapaghata Rulers," South Asian Studies 12, no. 1 (1996): 13-32. DOI: 10.1080/02666030.1996.9628506