सीलिएक रोग प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया (immune reaction) की वजह से होने वाली बीमारी है जो लस भोजन (gluten food) खाने से होता है| यह बीमारी गेहूं, जो, राई और ओट्स में पाए जाने वाली एक खास किसम के प्रोटीन से होता है| यह एक प्रकार का स्वप्रतिरक्षित रोग (Autoimmune diseases)है जिसमें शरीर की रोग प्रतिरोधक छमता अपने ही शरीर के खिलाफ लड़ने लगती है|

सीलिएक रोग के लक्षण संपादित करें

सीलिएक रोग से सम्बंधित करीब २०० से ऊपर लक्षण हैं जो मुख्यता पेट से सम्बंधित हैं| यह रोग सिर्फ आतों को ही छति नहीं पहुँचता बल्कि कई प्रकार के शारीरक विकार भी पैदा करता है| बच्चों में सीलिएक रोग उनके विकास में बाधा भी पहुचंता है| सीलिएक रोग के कुछ आम लक्षण हैं:

  • भूख न लगना
  • पेट में दर्द
  • पेट फूलना
  • अपच
  • कब्ज
  • पाचन क्रिया में बदलाव होना जैसे कब्ज या दस्त
  • बच्चों में कम वृद्धि
  • अनीमिया
  • ऐंठन
  • वजन में गिरावट
  • मुँह में छाले
  • उलटी, मतली
  • चिड़चिड़ापन
  • हड्डी का दर्द
  • हाथ-पैर में झुनझुनी
  • त्वचा पर निशान
  • सर दर्द
  • बाल झड़ना
  • थकान