यह सिवनी जिले के धनोरा विकासखंड की पंचायत है। यह एक आदिवासी बाहुल्य ग्राम है। यहां के लोग कृषि पर निर्भर है। सरदार सरोवर बांध से निकली नहर इस ग्राम के कुछ भाग में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराती है। कुछ किसान ही वर्ष में दो फसल ले पाते है। अधिकांश किसान वर्षा पर निर्भर है। यहां 8वी तक ही स्कूल है। आगे की पढ़ाई के लिए 3 किमी दूर जाना होता है। हाईस्कूल के ना होने से कुछ छात्र छात्राएं आगे की पढ़ाई ही नही कर पाते और पढ़ाई छोड़ देते है। शिक्षा का स्तर कुछ अच्छा नही है।