सुधीर तैलंग (26 फ़रवरी 1960 – 6 फ़रवरी 2016) भारतीय कार्टूनिस्ट थे।

सुधीर तैलंग
१६ नवम्बर २०१५ को राष्ट्रीय प्रेस दिवस २०१५ के अवसर पर विज्ञानं भवन, नई दिल्ली में भारतीय मीडिया के दो प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट सुधीर तैलंग एवं शेखर गुरेरा, विभा तैलंग एवं रेखा गुरेरा के साथ
जन्म26 फ़रवरी 1960
बीकानेर, राजस्थान, भारत
मृत्यु6 फ़रवरी 2016(2016-02-06) (उम्र 55 वर्ष)
पेशाकार्टूनिस्ट
राष्ट्रीयताभारतीय
उपाधिपद्म श्री (शिक्षा एवं साहित्य: २००४)
जीवनसाथीविभा तैलंग
बच्चेअदिति तैलंग

तैलंग का जन्म भारतीय राज्य राजस्थान के बीकानेर में हुआ।[1] तैलंग ने अपना पहला कार्टूब १९७० में बनाया और १९८२ में इलस्ट्रेटेड वीकली ऑफ़ इंडिया,मुम्बई से अपना कैरियर आरम्भ किया। वर्ष १९८३ में उन्होंने दिल्ली में नवभारत टाइम्स में काम करना आरम्भ किया। उन्होंने इसके अतिरिक्त हिन्दुस्तान टाइम्स, इंडियन एक्सप्रेस और द टाइम्स ऑफ़ इंडिया के लिए भी कार्टून बनाये। उन्होंने अपना अन्तिम कार्य एशियन एज के लिए किया। शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में उन्हें २००४ का पद्म श्री पुरस्कार मिला।[2]

उन्होंने हाल ही में "नो, प्राइम मिनिस्टर" शीर्षक से कार्टून पुस्तक भी जारी की थी।[3] इस पुस्तक में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कुछ कार्टून शामिल हैं। उनका मस्तिष्क कैंसर से ६ फ़रवरी २०१६ को निधन हो गया।[4]

  1. "Cartoonist Sudhir Tailang Dies At 55" [कार्टूनकार सुधीर तैलंग का ५५ की आयु में निधन] (अंग्रेज़ी भाषा में). इंडो-एशियन न्यूज़ सर्विस. 6 फ़रवरी 2016. 23 जून 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 6 फ़रवरी 2016.
  2. "Padma Vibhushan for Narlikar and Justice Venkatachaliah" [नरलिकर और न्यायमूर्ति वेंकटचलिया के लिए पद्म विभूषण] (अंग्रेज़ी भाषा में). २५ जनवरी २००४. 3 मार्च 2016 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: ६ फ़रवरी २०१६.
  3. "कार्टूनिस्ट सुधीर तैलंग का निधन". बीबिसी हिन्दी. ६ फ़रवरी २०१६. 7 फ़रवरी 2016 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: ७ फ़रवरी २०१६. {{cite web}}: Cite has empty unknown parameter: |1= (help)
  4. मोहम्मद उज़ैर शेख (६ फ़रवरी २०१६). "Renowned cartoonist Sudhir Tailang dies of brain cancer in Gurgaon" [प्रख्यात कार्टूनिस्ट सुधिर तैलंग का गुड़गाँव में मस्तिष्क कैंसर से निधन] (अंग्रेज़ी भाषा में). इंडिया वेबपोर्टल प्राइवेट लिमिटेड. 20 अक्तूबर 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 7 फ़रवरी 2016. {{cite web}}: Check date values in: |archive-date= (help)

बाहरी कड़ियाँ

संपादित करें