सुमित्रा सिंह (जन्म: 3 मई 1930) राजस्थान विधान सभा की प्रथम महिला अध्यक्षा है। वो भारतीय जनता पार्टी की नेत्री है। वे वर्ष 1957 में पिलानी से अखिल भारतीय कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीतकर पहली बार विधायक बनीं। उसके बाद वह सन् 1962 से लगातार चार बार झुन्झुनू से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची। वर्ष 1985 में इंडियन नेशनल लोकदल सन् 1990 में जनता दल प्रत्याशी के रूप में फिर पिलानी से तथा वर्ष 1998 में निर्दलीय एवं वर्ष 2003 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर झुन्झुनू से विधायक बनकर अब तक नौ बार विधायक बनने का गौरव हासिल कर चुकी हैं। वो 2004 में 12वीं विधानसभा की अध्यक्षा बनी।[1]

सुमित्रा सिंह

कार्यकाल
2004-2009
पूर्वा धिकारी परसराम मदेरणा
उत्तरा धिकारी दीपेन्द्र सिंह शेखावत

चुनाव-क्षेत्र झुन्झुनू

जन्म 3 मई 1930 (1930-05-03) (आयु 93)
झुन्झुनू, राजस्थान
राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी

सन्दर्भ संपादित करें

  1. "वेब दुनिया (हिन्दी),28 नवम्बर 2013, शीर्षक:सुमित्रा सिंह सबसे अधिक बार चुनाव जीतने वाली प्रत्याशी". मूल से 15 मार्च 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 15 मार्च 2014.

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें