सुमीत व्यास (अंग्रेज़ी: Sumeet Vyas) एक भारतीय अभिनेता और फ़िल्म, वेब श्रृंखला तथा थिएटर के लेखक हैं। टीवीएफ की श्रृंखला परमनेंट रूममेट्स में मिकेश चौधरी की भूमिका से उन्हें पहचान मिली।[1] व्यास ने इंग्लिश विंग्लिश[2], पार्च्ड, गुड्डु की गन और वीरे दी वेडिंग[3] जैसी बॉलीवुड फ़िल्मों में सहायक भूमिकाएँ निभाई हैं। उन्होंने अपने अभिनय की शुरूआत 2016 की ड्रामा फ़िल्म रिबन से की थी। फ़िल्म में उनके प्रदर्शन को समीक्षकों द्वारा खूब सराहा गया।[4] फ़िल्मों और टेलीविजन कार्यक्रमों में अभिनय के अलावा व्यास रंगमंचीय प्रस्तुतियों में भी दिखाई देते हैं।

सुमीत व्यास

2015 में व्यास
जन्म 27 जुलाई 1983 (1983-07-27) (आयु 40)
जोधपुर, राजस्थान, भारत
पेशा अभिनेता, लेखक
जीवनसाथी शिवानी टंकसाले (वि॰ 2010; वि॰वि॰ 2017)
एकता कौल (वि॰ 2018)
बच्चे 1

प्रारंभिक जीवन संपादित करें

सुमीत का जन्म जोधपुर, राजस्थान में लेखक बी.एम. व्यास और सुधा व्यास के घर हुआ था। वह अपने अभिनय और लेखन के सपने को पूरा करने के लिए मुंबई चले गए। उन्होंने आर.डी. नेशनल कॉलेज, मुंबई से पढ़ाई की है। अपने स्कूल के दिनों में सुमीत एक पायलट या कंप्यूटर इंजीनियर बनने की इच्छा रखते थे। लेकिन उन्हें अभिनय और लेखन का भी शौक था। उन्होंने दूसरा विकल्प चुनते हुए कॉलेज की पढ़ाई छोड़ दी और मुंबई के एक एडिटिंग स्टूडियो में असिस्टेंट एडिटर के तौर पर काम करने लगे।

अभिनय करियर संपादित करें

सुमीत ने दूरदर्शन के धारावाहिक वो हुए ना हमारे में एक छोटी सी भूमिका के साथ टेलीविजन पर अपने अभिनय की शुरुआत की।[5] इसके बाद उन्होंने टीवी शो रहना है तेरी पलकों की छाँव में में कार्तिक की भूमिका निभाई। वह एक अभिनेता के रूप में अपने शुरुआती दिनों से ही थिएटर में सक्रिय रहे हैं।

फिल्मोग्राफी संपादित करें

सन्दर्भ संपादित करें

  1. अय्यर, संयुक्ता. "सुमीत व्यास-निधि सिंह ने छोटे शहर की गुमनामी से लेकर वैश्विक पहचान तक की अपनी यात्रा का वर्णन किया". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. अभिगमन तिथि 27 जून 2023.
  2. "सुमीत व्यास कम्फर्ट जोन छोड़ रहे हैं". द संडे गार्जियन लाइव. 2018-05-05. अभिगमन तिथि 27 जून 2023.
  3. "करीना कपूर खान नहीं होंगी 'वीरे दी वेडिंग 2' का हिस्सा? - 'वीरे दी वेडिंग' : फिल्म से जुड़ी दिलचस्प बातें". द टाइम्स ऑफ इंडिया. अभिगमन तिथि 27 जून 2023.
  4. "कल्कि अभिनीत फ़िल्म रिबन से डेब्यू करेंगे सुमीत". हिंदुस्तान टाइम्स. अभिगमन तिथि 27 जून 2023.
  5. "वो हुए ना हमारे".

बाहरी कड़ियाँ संपादित करें